×

Amrapali Dubey ने सरेआम किया अपने प्यार का इजहार, खूब देखा जा रहा है Video...

Amrapali Dubey ने सरेआम किया अपने प्यार का इजहार, खूब देखा जा रहा है Video...

भोजपुरी सिनेमा के दमदार एक्टर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal yadav) और आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) जोड़ी इन दिनों इंटरनेट पर छाई हुई है। इनका एक के बाद एक हर दिन कोई ना कोई गाना रिलीज हो रहा है। इसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

ऐसे में अब इनकी जोड़ी का नया वीडियो सॉन्ग ‘करिहा कोठरिया में प्यार’ (Kariha Kothariya Mein Pyar) रिलीज किया गया है, जिसे दर्शकों से अच्छा खासा रिस्पांस मिल रहा है। इसमें दोनों के बीच कमाल की लव कैमिस्ट्री देखने के लिए मिल रही है।

भोजपुरी गाना ‘करिहा कोठरिया में प्यार’ (Kariha Kothariya Mein Pyar) के वीडियो को एस आर के म्यूजिक के यूट्यूब चैनल की ओर से जारी किया गया है, जिसमें देखने के लिए मिल रहा है कि खेसारी लाल यादव और आम्रपाली दुबे कमाल के डांस मूव्स और शानदार कैमिस्ट्री दिखा रहे हैं।

इस पर लोग जमकर प्यार लुटा रहे हैं और इसे 5 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। अगर ये व्यूज के आंकड़े इसी तरह से बढ़ते रहे तो कहना गलत नहीं होगा कि ये जल्द ही एक मिलियन से ज्यादा व्यूज का आंकड़ा भी पार कर जाएगा।

वीडियो को 40 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें यूट्यूब क्वीन का अलग ही अंदाज देखने के लिए मिल रहा है। 

https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-2953008738960898" crossorigin="anonymous">

वो घुंघराले बालों में और साड़ी में सजी-धजी नजर आ रही हैं। इसमें उनका बंगाली बौदी वाला लुक देखने के लिए मिल रहा है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

आपको बता दें कि खेसारी लाल यादव और आम्रपाली दुबे का ये गाना ‘करिहा कोठरिया में प्यार’ (Kariha Kothariya Mein Pyar) उनकी भोजपुरी फिल्म ‘डोली सजा के रखना’ (Doli Saja Ke Rakhna) का है। गाने को खेसारी लाल यादव के साथ अनामिका त्रिपाठी ने गाया है।

 दोनों की आवाज में इसे काफी पसंद किया जा रहा है। म्यूजिक छोटे बाबा ने दिया है. इसके लिरिक्स सुमित सिंह चंद्रवंशी ने लिखे हैं।

अगर फिल्म की स्टारकास्ट की बात की जाए तो इसमें खेसारी और आम्रपाली के अलावा रक्षा गुप्ता, विनोद मिश्रा, अनूप अरोड़ा, समर्थ चतुर्वेदी, अयाज खान और रीना रानी जैसे कलाकार अहम भूमिका में नजर आए थे। 

इसे दुर्गा पूजा के माके पर रिलीज किया गया था और ये फिल्म सिनेमाघरों में हिट रही थी. इसके प्रोड्यूसर रौशन सिंह हैं और डायरेक्टर रजनीश मिश्रा।

इससे पहले फिल्म के कई गाने रिलीज किए जा चुके हैं। इसमें ‘भतार ला अवतार’, ‘पिया जी के मुस्की’ और ‘पलंग सागवान के’ जैसे गाने रिलीज शामिल हैं।

आ गया शिवानी सिंह और सौम्या पांडे का नया सॉंग #बाड़S फँसल सवतिया से'

यह भी पढ़े​​​​​:-

Sunita Baby ने सर्दियों में अपनी हॉटनेस से ताऊ को करवाया गर्मी का एहसास, Video Viral...

Sunita Baby Dance: गिरते तापमान के बीच सुनीता बेबी ने लटकाई ऐसे...

Haryanvi Dancer Sunita Baby: हरियाणवी डांसर सुनीता बेबी (Sunita Baby) इस समय लगातार सोशल मीडिया पर छाई हुईं हैं। सुनीता बेबी के डांस को देख लोग बेकाबू हो जाते हैं।

सुनीता बेबी के डांस को देखने के लिए लोग बहुत ही दूर-दूर से आते हैं।

आपको यूट्यूब पर अक्सर सुनीता के डांस ट्रेंड करते हुए दिख जायेंगे। डांसर स्टेज पर आते ही माहौल गर्म कर देती हैं। इसी कड़ी में डांसर सुनीता बेबी ( Sunita baby Video) का एक और डांस वीडियो वायरल हो रहा है।

वीडियो में हसीना के लटके-झटके देखते ही बनते हैं।

आपको बता दें कि सुनीता बेबी हरियाणा की रहने वाली हैं। वैसे सुनीता बेबी अपने हर वीडियो से धमाल मचाती हैं, लेकिन इस बार वाला वीडियो धुआंधार है और खूब तहलका मचा रहा है।

सुनीता बेबी ने अपने इस कातिलाना अंदाज से सभी का दिल जीत लिया है और उनकी पतली कमरिया को देख फैंस के लिए नजरे हटाना मुश्किल हो गया है।

सुनीता बेबी इस वीडियो में कुछ औरतों के सामने डांस करती हुईं नजर आ रही हैं। इस बात की झलक सुनीता के हरियाणवी गाने ‘मोरनी सी चाल’ में उनके डांस को देखकर मिलती है।

इस वीडियो में सुनीता बेबी ने सूट सलवार पहना है, जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही हैं।

सुनीता बेबी की अदाओं पर फैंस दीवानी हो रहे है। सुनीता बेबी के इस वीडियो को बेफिक्रे स्टूडिओस ( Befikre Studios) नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है।

इसी के साथ आपको बता दें कि लोगों ने इस गाने को खूब पसंद किया है।

इस वीडियो को अबतक यूट्यूब पर तकरीबन 2 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। सुनीता बेबी का डांस का वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। इस वीडियो को लोगों ने लाइक के साथ शेयर किया है।

वहीं दर्शकों ने जमकर कमेंट की बरसात भी कर दी है। लोगों को डांस खूब पसंद आया है।

Share this story