×

Actress Richa Chadha on Galwan Valley: अभिनेत्री ऋचा चड्ढा को भारतीय सेना का मज़ाक उड़ना पड़ा महंगा! सोशल मीडिया पर यूजर्स ने लगा दी क्लास...

Actress Richa Chadha on Galwan Valley: Actress Richa Chadha had to make fun of the Indian Army dearly! Users put class on social media...

Actress Richa Chadha Tweet on Galwan Valley सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव रहने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चढ्ढा की मुसीबतें बढ़ती हुई नजर आ रही है। मुसीबत भी सोशल मीडिया एक्टिविटी के चलते ही दरवाजा खटखटाई है और अब ऋचा को ट्रोलर्स का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि ऋचा चड्ढा किसी न किसी मुद्दे पर आवाज उठाती रहती हैं, जिसके लिए उनकी तारीफ भी होती है।

 

 

 दरअसल उत्तरी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने मंगलवार को कहा था कि भारतीय सेना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर को वापस लेने जैसे आदेशों को पूरा करने के लिए तैयार है। इसी बयान को कोट करते हुए ऋचा चड्ढा ने ट्विटर पर लिखा, ‘गलवान हाय कह रहा है’।

इसके बाद भाजपा के नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने ट्वीट कर कहा है, ‘अपमानजनक ट्वीट। इसे जल्द वापस लिया जाना चाहिए, हमारे सशत्र बलों का अपमान करना उचित नहीं है’।

वहीं शिवसेना प्रवक्ता आनंद दुबे ने ऋचा चड्ढा के खिलाफ कड़ी कर्रवाई की मांग की है। उन्होंने सीएम और गृह मंत्री से मांग करते हुए कहा है कि एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने अपने ट्वीट में गलवान घाटी को घसीटते हुए मजाक किया है। मैं सीएम और एचएम से इस पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग करता हूं। राष्ट्रविरोधी ट्वीट करने वाले ऐसे अभिनेताओं पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए।

https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-2953008738960898" crossorigin="anonymous">

बता दें कि भारत-चीन के बीच 2020 में गलवान में हिंसक झड़प हुई थी, जिसमें 20 भारतीय जवान शहीद हो गए थे। जिसके बाद भारत और चीन के रिश्ते बेहद तनावपूर्ण हो गए थे। इस वजह से सोशल मीडिया पर कई यूजर्स अभिनेत्री की क्लास लगाने में जुट गए।

एक यूजर ने लिखा- ‘गलवान में देश के लिए 20 बहादुर सैनिकों ने प्राणों की बाजी लगा दी लेकिन यहां एक एक्ट्रेस भारतीय सेना का मजाक उड़ा रही हैं’।

 

 

ऋचा चड्ढा को बताया थर्ड ग्रेड एक्ट्रेस, एक्शन की मांग


इसके अलावा मनजिंदर सिंह ने एक वीडियो भी ट्विटर पर शेयर किया है, जिसमें उन्होंने ऋचा चड्ढा को 'थर्ड ग्रेड' की एक्ट्रेस बताते हुए उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। वीडियो शेयर कर उन्होंने लिखा है, 'ऋचा चड्ढा जैसी थर्ड ग्रेड बॉलीवुड अदाकारा ओछे पब्लिसिटी स्टंट के लिये भारतीय सेना का अपमान कर रही हैं। उनके इस ट्वीट में भारत विरोधी सोच साफ नजर आती है। मैं मुंबई पुलिस से उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग करता हूं।'



 


 

मालूम हो कि 2020 में गलवान घाटी में भारत और चीन के सैनिको के बीच हिंसक झड़प हुई थी, जिसमें देश के 20 जवान शहीद हो गए थे। इसके बाद से भारत और चीन के रिश्तों में तनाव और घुल गया था।

रिचा चड्ढा ने अब मांगी माफी

रिचा चड्ढा ने अब मांगी माफी

भिनेत्री रिचा चड्ढा के ट्वीट के टाइमिंग को लेकर भी सोशल मीडिया पर लोग सवाल उठा रहे हैं। आखिर ऐसे ट्वीट की जरूरत क्या थी। क्या ऐसे ट्वीट से सेना का मनोबल नहीं गिरेगा? दरअसल, अभिनेत्री को यह समझना होगा कि यह फिल्म नहीं है। यहां कड़ाके की ठंड में सीमा पर ड्यूटी निभा रहे जवान की बात है।

गलवान में भारतीय वीरों ने ऐसा पराक्रम दिखाया जिससे डरकर ही चीन शांति की बात करने लगा है। वैसे भी गलवान घाटी कोई फिल्म का सेट नहीं होता है, जहां आपको अभिनय करना होता है। यहां जवान विकट परिस्थिति में रहते हुए देश की रक्षा करते हैं। इस बेमतलब के ट्वीट की जरूरत क्या थी?

richa chadha tweet

दरअसल, कुछ दिन पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा था कि POK फिर से भारत के कब्जे में होगा। इसी बयान पर सेना के नॉर्दन आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने प्रतिक्रिया दी थी। सेना के इस बयान पर रिचा ने एक ट्वीट किया था। दरअसल, रिचा के इस बयान के बाद भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) हमलावर हो गई है।

बीजेपी नेता रिचा के इस ट्वीट को सुरक्षाबलों का अपमान बता रहे हैं। रिचा अब माफी मांगकर अपने खानदान में सेना परंपरा की दुहाई दे रही हैं। लेकिन अगर ऐसा वह ट्वीट करने के पहले सोच लेती तो इसकी नौबत ही नहीं आती। उन्हें यह समझने की जरूरत थी कि ये फिल्म का कोई सेट नहीं है जहां आप रिटेक करते हैं। ये युद्ध का मैदान है। जवान अपनी शहादत देकर आपको महफूज रखते हैं।

रिचा ने सेना के पीओके वाले बयान पर ट्वीट किया था। Galwan Says Hi। उनके इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने रिचा को घेर लिया है। लोग उनके इस ट्वीट को सेना का अपमान बता रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग ट्वीट कर रहे हैं कि रिचा ने देश के लिए अपनी जान देने वाले जवानों का अपमान कर रही हैं।

रिचा चड्ढा ने किया थे ये ट्वीट

Share this story