×

NEET UG 2026 cancelled: NEET UG 2026 रद्द! पेपर लीक के शक में NTA का बड़ा फैसला, दोबारा होगी परीक्षा

NEET UG 2026 cancelled: NEET UG 2026 रद्द! पेपर लीक के शक में NTA का बड़ा फैसला, दोबारा होगी परीक्षा

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG 2026 को राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने रद्द कर दिया है। पेपर लीक और परीक्षा में गड़बड़ी के आरोपों के बाद यह बड़ा फैसला लिया गया। अब परीक्षा दोबारा आयोजित की जाएगी, जिसकी नई तारीख जल्द घोषित की जाएगी।

जानकारी के अनुसार, राजस्थान SOG की जांच में एक कथित “गेस पेपर” के कई सवाल असली NEET पेपर से मेल खाते पाए गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए केंद्र सरकार ने जांच CBI को सौंप दी है।

NTA ने स्पष्ट किया है कि दोबारा परीक्षा के लिए छात्रों को नया आवेदन नहीं करना होगा। पहले से पंजीकृत सभी अभ्यर्थी पुनः परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।

इस वर्ष करीब 22 लाख से अधिक छात्रों ने NEET UG 2026 परीक्षा दी थी। परीक्षा रद्द होने के बाद छात्रों और अभिभावकों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। सोशल मीडिया पर भी छात्रों ने परीक्षा प्रणाली पर सवाल उठाए हैं।

वहीं विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार और NTA की कार्यप्रणाली पर निशाना साधते हुए निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।

अब सभी की नजर NTA द्वारा घोषित की जाने वाली नई परीक्षा तिथि और CBI जांच की रिपोर्ट पर टिकी हुई है।

Share this story