×

UP Board 10th 12th Result 2022 latest Update: आज जारी होगा यूपी बोर्ड का रिजल्ट, इस तरह चेक करें अपना परिणाम

UP Board 10th 12th Result 2022 Latest अपडेट

UP Board 10th 12th Result 2022 Latest Update: UP Board result will be released today, check your result like this

UP Board 10th 12th Result 2022: यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है।उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड किसी भी वक्त रिजल्ट की तारीख और समय की घोषणा कर सकता है।

 

 

 

 हाल ही में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने (UP Board 10th 12th Result 2022 Latest Update) 10वीं 12वीं के रिजल्ट को लेकर बड़ा संकेत दिया है।

 

 

 

 

 उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षार्थियों को अपने रिजल्ट की चिंता होगी, ऐसे में परीक्षाओं का परिणाम समय से जारी किया जाए। तथा रिजल्ट जारी करने से पहले व बाद में अभिभावकों व छात्रों को सूचित किया जाए।

 

आपको बता दे कि विधानसभा चुनाव के कारण इस बार यूपी बोर्ड का परीक्षा शेड्यूल देरी से जारी किया गया था। वहीं 12की अंग्रेजी की परीक्षा लीक हो जाने के कारण बोर्ड दोबोरा इंग्लिश का पेपर आयोजित किया था। 

इसलिए रिजल्ट में देरी हो रही है। हालांकि छात्रों को निराश नहीं होना है बोर्ड किसी भी वक्त रिजल्ट जारी कर सकता है। यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं की परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में व कुल मिलाकर 33 प्रतिशत अंक चाहिए होंगे।

हालांकि एक या दो विषय में कम मार्क्स आने पर आपको निराश नहीं होना है, बोर्ड ऐसे छात्रों के लिए कंपार्टमेंट व इंप्रूवमेंट का एग्जाम आयोजित करता है। लेकिन ध्यान रहे कंपार्टमेंट परीक्षा में पुन: 33 प्रतिशत से कम मार्क्स आने पर छात्र फेल माने जाएंगे।

https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-2953008738960898" crossorigin="anonymous">

 इससे साफ होता है कि, बोर्ड एक दो दिन के भीतर ही रिजल्ट की घोषणा कर सकता है। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा।

इन परिणामों को क्रेडिंशियल से लॉग इन करके देखा जा सकता है, इसके लिए छात्रों को स्कूल कोड के साथ रोल नंबर की जरूरत हो सकती है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए इन वेबसाइट्स पर अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकते हैं।

UP Board 10th 12th Result 2022 Direct Link

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर जाएं।

होमपेज पर जाकर UP Board 10th Result 2022/UP Board 12th Result 2022 पर क्लिक करें।

यूपी रिजल्ट की ऑफिशियल साइट upresults.nic.in पर जाएं।

होम पेज पर उपलब्ध उत्तर प्रदेश बोर्ड रिजल्ट 2022 लिंक पर क्लिक करें।

लॉग इन विवरण दर्ज करें और सबमिट के बटन पर क्लिक करें।

आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। यहां से रिजल्ट को चेक कर पेज डाउनलोड करें।

आगे की जरूरत के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रख लें।

ध्यान रहे रिजल्ट जारी होने के 10 से 15 दिनों के भीतर छात्रों को ओरिजिनल मार्कशीट उपलब्ध करवा दिया जाएगा। बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक छात्र अपने स्कूल से ओरिजिनल मार्कशीट के साथ कैरेक्टर सर्टिफिकेट कलेक्ट कर सकेंगे।

Share this story