×

विश्व योग मंच पर चमका भारत का नाम, 8 वर्षीय वान्या शर्मा बनीं “ग्लोबल योग आइकन”

विश्व योग मंच पर चमका भारत का नाम, 8 वर्षीय वान्या शर्मा बनीं “ग्लोबल योग आइकन”

नई दिल्ली। भारत की नन्ही योग प्रतिभा वान्या शर्मा ने कम उम्र में विश्व स्तर पर अपनी विशेष पहचान बनाकर देश का गौरव बढ़ाया है। मात्र 8 वर्ष की आयु में 18 विश्व रिकॉर्ड और 100 से अधिक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार हासिल कर चुकी वान्या आज नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा बन गई हैं। उन्हें विश्व की सबसे कम उम्र की “Global Yoga Icon” के रूप में सम्मानित किया गया है।

विश्व योग मंच पर चमका भारत का नाम, 8 वर्षीय वान्या शर्मा बनीं “ग्लोबल योग आइकन”

वान्या शर्मा ने योग, ध्यान, मंत्रोच्चार और भारतीय संस्कृति के क्षेत्र में असाधारण प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। उनकी उपलब्धियों को देखते हुए Universal Book of World Records ने उन्हें विशेष सम्मान प्रदान किया।

विश्व योग मंच पर चमका भारत का नाम, 8 वर्षीय वान्या शर्मा बनीं “ग्लोबल योग आइकन”

दिल्ली के पीतमपुरा स्थित S.D. Public School में अध्ययनरत वान्या पढ़ाई के साथ-साथ योग साधना में भी निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं। उनके परिवार में योग को जीवनशैली के रूप में अपनाया गया है। पिता हेमंत शर्मा वरिष्ठ योग आचार्य हैं, जबकि माता हिमानी शर्मा उनकी प्रथम गुरु हैं।

विश्व योग मंच पर चमका भारत का नाम, 8 वर्षीय वान्या शर्मा बनीं “ग्लोबल योग आइकन”

वर्ष 2021 से 2026 के बीच वान्या ने India Book of Records, Asia Book of Records, International Book of Records, London Book of Records सहित कई प्रतिष्ठित मंचों पर रिकॉर्ड दर्ज कराए हैं। वर्ष 2025 में मलेशिया में आयोजित Asia Pacific Yoga Championship में उन्होंने तीन स्वर्ण पदक जीतकर भारत का परचम लहराया। वहीं World Yoga Cup 2025 में “Champions of Champions” का सम्मान भी प्राप्त किया।

विश्व योग मंच पर चमका भारत का नाम, 8 वर्षीय वान्या शर्मा बनीं “ग्लोबल योग आइकन”

वान्या शर्मा को बाबा रामदेव, किरण बेदी, हेमा मालिनी, सोनू सूद समेत कई प्रतिष्ठित हस्तियों का आशीर्वाद और सम्मान मिल चुका है।

विश्व योग मंच पर चमका भारत का नाम, 8 वर्षीय वान्या शर्मा बनीं “ग्लोबल योग आइकन”

योग और भारतीय संस्कृति को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाने वाली वान्या शर्मा आज देश की बेटियों के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं। इतनी कम उम्र में उनकी उपलब्धियाँ यह साबित करती हैं कि समर्पण, अनुशासन और संस्कार से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

विश्व योग मंच पर चमका भारत का नाम, 8 वर्षीय वान्या शर्मा बनीं “ग्लोबल योग आइकन”

Share this story