×

दिल्ली लक्ष्मी योजना का ऐलान, पात्र महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2500

दिल्ली लक्ष्मी योजना का ऐलान, पात्र महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2500
रक्षाबंधन तक योजना लागू करने का लक्ष्य, करीब 17 लाख महिलाओं को मिलेगा लाभ

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के उद्देश्य से संचालित की जा रही 'महिला समृद्धि योजना' का नाम बदलकर 'दिल्ली लक्ष्मी योजना' कर दिया है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 2500 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। सरकार ने रक्षाबंधन तक इस योजना को लागू करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

योजना का लाभ केवल उन महिलाओं को मिलेगा जो पिछले कम से कम 10 वर्षों से दिल्ली की निवासी हों। इसके साथ ही एक परिवार से केवल सबसे बड़ी पात्र महिला ही इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकेगी।

सरकार के अनुसार, दिल्ली की लगभग 17 लाख महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलने का अनुमान है। लाभार्थी बनने के लिए महिला का किसी भी प्रकार का आपराधिक रिकॉर्ड नहीं होना अनिवार्य होगा।

सरकार का कहना है कि इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उनके जीवन स्तर में सुधार लाना है। योजना के क्रियान्वयन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं और इसे रक्षाबंधन के अवसर पर शुरू करने की दिशा में काम किया जा रहा है।

Share this story