×

महंगाई का एक और झटका! अब कपड़े धोना भी होगा महंगा, Surf Excel, Rin और Wheel के दाम बढ़े, जानिए नई कीमतें...

HUL Price Hike, Surf Excel Price Increase, Rin Detergent Price Hike, Wheel Detergent New Price, Surf Excel New Price, Detergent Powder Price Hike, Soap Price Increase, Hindustan Unilever Limited, HUL Products Price List, Surf Excel Quick Wash Price, Surf Excel Easy Wash Price, Rin Washing Powder Price, Wheel Washing Powder Price, Moti Gulab Soap Price, Household Products Price Hike, Inflation in India, Daily Essentials Price Increase, Washing Powder New Rates, India Inflation News

नई दिल्ली। आम आदमी को महंगाई का एक और झटका लगा है। रोजमर्रा की जरूरतों में शामिल कपड़े धोने वाले डिटर्जेंट पाउडर और साबुन अब पहले से महंगे हो गए हैं।

 हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (HUL) ने अपने लोकप्रिय ब्रांड Surf Excel, Rin और Wheel समेत कई होम केयर उत्पादों की कीमतों में बढ़ोतरी की है। अलग-अलग उत्पादों और पैक साइज के हिसाब से कीमतों में 1 रुपये से लेकर 10 रुपये तक की वृद्धि की गई है। कुछ उत्पादों के दाम में यह बढ़ोतरी 11 फीसदी तक पहुंच गई है।

कंपनी की ओर से कीमतों में यह बदलाव कच्चे माल और अन्य इनपुट लागत में बढ़ोतरी के दबाव के बीच किया गया है। कंपनी का उद्देश्य बढ़ती लागत के बावजूद अपने मुनाफे को संतुलित रखना है। इस फैसले का सीधा असर उन परिवारों के घरेलू बजट पर पड़ सकता है, जो नियमित रूप से इन उत्पादों का इस्तेमाल करते हैं।

Surf Excel की नई कीमतें

Surf Excel Quick Wash के एक किलोग्राम पैक की कीमत 235 रुपये से बढ़ाकर 245 रुपये कर दी गई है। वहीं, 500 ग्राम का पैक अब 123 रुपये की जगह 128 रुपये में मिलेगा। Surf Excel Easy Wash के एक किलोग्राम पैक की कीमत 167 रुपये से बढ़ाकर 172 रुपये और 500 ग्राम पैक की कीमत 85 रुपये से बढ़ाकर 87 रुपये कर दी गई है।

इसके अलावा Surf Excel के 250 ग्राम वाले बार की कीमत 42 रुपये से बढ़ाकर 45 रुपये कर दी गई है। चार साबुन वाले पैक की कीमत भी 145 रुपये से बढ़ाकर 155 रुपये कर दी गई है।

Rin और Wheel भी हुए महंगे

Rin डिटर्जेंट पाउडर के एक किलोग्राम वाले पैक की कीमत 120 रुपये से बढ़ाकर 123 रुपये कर दी गई है। वहीं, 500 ग्राम पैक अब 61 रुपये की जगह 63 रुपये में मिलेगा। Rin Ala के 500 मिलीलीटर पैक की कीमत भी 90 रुपये से बढ़ाकर 95 रुपये कर दी गई है।

इसी तरह Wheel डिटर्जेंट पाउडर के एक किलोग्राम पैक की कीमत 90 रुपये से बढ़ाकर 93 रुपये और 500 ग्राम पैक की कीमत 46 रुपये से बढ़ाकर 47 रुपये कर दी गई है।

Moti Gulab साबुन भी हुआ महंगा

HUL ने केवल डिटर्जेंट उत्पादों की ही कीमतें नहीं बढ़ाई हैं, बल्कि Moti Gulab साबुन के 150 ग्राम पैक की कीमत भी 74 रुपये से बढ़ाकर 82 रुपये कर दी है। यानी इस साबुन पर 8 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।

बढ़ती लागत का आम आदमी पर असर

रोजमर्रा की जरूरतों के सामान की कीमतों में लगातार बदलाव से घरेलू खर्च पर दबाव बढ़ सकता है। डिटर्जेंट पाउडर और साबुन ऐसे उत्पाद हैं, जिनकी जरूरत लगभग हर घर में पड़ती है। ऐसे में इनकी कीमतों में हुई बढ़ोतरी का असर छोटे और मध्यम आय वर्ग के परिवारों के मासिक बजट पर भी देखने को मिल सकता है।

Share this story