×

राष्ट्रपति पर विवादित टिप्पणी पर लोकसभा में भाजपा का हंगामा, अधीर रंजन बोले ... जुबान फिसल गई थी!

राष्ट्रपति को लेकर अधीर रंजन की टिप्पणी पर लोकसभा में भाजपा का हंगामा, कार्यवाही बाधित
अधीर रंजन बोले 'राष्ट्रपति मुर्मू से माफी मांगूंगा लेकिन इन पाखंडियों से नहीं....
 

नयी दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेकर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी की एक टिप्पणी पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसदों के हंगामे के कारण बृहस्पतिवार को लोकसभा की बैठक एक बार के स्थगन के बाद अपराह्न 4 बजे तक स्थगित कर दी गई।

 



भाजपा ने कांग्रेस को ‘आदिवासियों, महिलाओं और गरीबों का विरोधी’ करार देते हुए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से इस पर माफी की मांग की।\

 

 

 



सत्तारूढ़ भाजपा सदस्यों के हंगामे के कारण प्रश्नकाल और शून्यकाल की कार्यवाही नहीं चल सकी।



एक बार के स्थगन के बाद दोपहर 12 बजे बैठक शुरू होने पर भाजपा सदस्यों का शोर-शराबा जारी रहा। संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी को कहते सुना गया कि सोनिया गांधी को माफी मांगनी चाहिए।



हंगाामा जारी रहने पर पीठासीन सभापति राजेन्द्र अग्रवाल ने सदन की कार्यवाही अपराह्न 4 बजे तक स्थगित कर दी।



इससे पहले, निचले सदन की कार्यवाही पूर्वाह्न 11 बजे शुरू हुई तो महिला और बाल विकास मंत्री एवं भाजपा की वरिष्ठ नेता स्मृति ईरानी ने इस विषय को उठाते हुए कहा कि सदन में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने सदन से बाहर देश की पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ‘राष्ट्रपत्नी’ कहकर उनका अपमान किया।

https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-2953008738960898" crossorigin="anonymous">



उन्होंने कहा कि इस देश का गौरव है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 75 साल की आजादी में पहली बार किसी गरीब आदिवासी महिला को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया।



ईरानी ने कहा, ‘‘राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार बनते ही मुर्मू कांग्रेस की घृणा का केंद्र बन गयीं। कांग्रेस के पुरुष नेताओं ने द्रौपदी मुर्मू को ‘कठपुतली’ कहा, द्रौपदी को ‘अमंगल का प्रतीक’ कहा। और कल सदन में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने राष्ट्रपति को ‘राष्ट्रपत्नी’ कहकर उनका अपमान किया।’’



ईरानी ने आरोप लगाया कि कांगेस पार्टी आदिवासी महिला का यह सम्मान पचा नहीं पा रही है, वह गरीब परिवार की बेटी का देश की राष्ट्रपति बनना पचा नहीं पा रही। उन्होंने दावा किया कि एक पत्रकार के टोकने पर भी चौधरी ने अपने शब्दों को वापस नहीं लिया।



उन्होंने कहा कि कांग्रेस महिला विरोधी, गरीब विरोधी और आदिवासी विरोधी पार्टी है जो अब देश की सेनाओं की सर्वोच्च कमांडर और सर्वोच्च संवैधानिक पद पर बैठीं मुर्मू का भी अपमान करती है।
 


उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता के इस कृत्य को, आदिवासी विरासत के इस अपमान को.. पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी की स्वीकृति थी।



ईरानी ने कहा कि राष्ट्रपति को इस तरह से अपमानित करना ‘मूल्यविहीन और संस्कारविहीन राजनीति’ का प्रतीक है।



केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इसके लिए कांग्रेस अध्यक्ष देश, गरीबों से, महिलाओं से और आदिवासियों से माफी मांगें। उन्होंने कहा, ‘‘माफी मांगो, शर्म करो।’’
 


इस दौरान सोनिया गांधी और चौधरी सदन में उपस्थित थे।



चौधरी ने बुधवार को मीडिया से बातचीत में राष्ट्रपति के लिए ‘राष्ट्रपत्नी’ शब्द का उपयोग कर दिया था।



ईरानी के साथ भाजपा के अनेक सांसदों और विशेष रूप से पार्टी की सभी महिला सांसदों को इस दौरान खड़े होकर कांग्रेस नेता की टिप्पणी का विरोध करते और ‘माफी मांगो’ का नारा लगाते हुए देखा गया।



भाजपा नेताओं के हंगामे के बीच लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन की कार्यवाही शुरू होने के करीब 5 मिनट बाद ही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी गई थी। 

'राष्ट्रपति मुर्मू से माफी मांगूंगा लेकिन इन पाखंडियों से नहीं', अब बोले अधीर रंजन चौधरी

कांग्रेस के लोकसभा में नेता अधीर रंजन चौधरी के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर दिए बयान को लेकर जमकर विवाद हो रहा है।  इसी बीच अधीर रंजन ने कहा है कि वे राष्ट्रपति मुर्मू से माफी मांगेंगे। 

 लेकिन इन पाखंडियों से माफी नहीं मांगेंगे। दरअसल, अधीर रंजन चौधरी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को 'राष्ट्रपत्नी' बोल दिया था। इसे लेकर बीजेपी ने कांग्रेस और अधीर रंजन चौधरी पर जमकर निशाना साध रही है।

यहां तक कि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस को आदिवासी विरोधी, महिला विरोधी और गरीब विरोधी बताया।  उन्होंने इस मामले में सोनिया गांधी से माफी की मांग की है।

मैं बंगाली, मेरी हिंदी अच्छी नहीं- अधीर रंजनवहीं, इस विवाद पर अधीर रंजन चौधरी ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि मैंने राष्ट्रपति से मिलकर माफी मांगने के लिए समय मांगा था। 

लेकिन बीजेपी सोनिया गांधी पर निशाना क्यों साध रही है।  मैं बीजेपी को चुनौती देता हूं कि आगे आकर मुझे लड़े।

हमारी नेता, जो महिला हैं, उन्हें टारगेट न करें. मैं फिर कह रहा हूं कि गलती हुई है।  मैं बंगाली हूं।  मेरी हिंदी अच्छी नहीं है।  मुझे संसद में बोलकर स्पष्टीकरण देने दीजिए। 

Share this story