×

ऑपरेशन के लिए O.T में गई महिला,फिर जो हुआ वो हैरान करने वाला था

हॉस्प‍िटल स्टाफ के 6 लोगों पर मह‍िला ने लगाया गैंगरेप का आरोप, ऑपरेशन थ‍िएटर में हुई घटना

पंजाब के बठिंडा शहर में एक महिला ने नामी अस्पताल के 6 कर्मचारियों के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है। पीड़िता जलालाबाद की रहने वाली है और अस्पताल में किडनी का ऑपरेशन कराने के लिए आई थी। पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी जानकारी में पीड़िता के पति बलदेव सिंह ने बताया उसकी पत्नी को किडनी में इंफेक्शन था। इसके ऑपरेशन के लिए वे निजी अस्पताल में आए थे। शुक्रवार शाम को 4 बजे के करीब ऑपरेशन होना था, जिसके लिए स्टाफ कर्मी उसे ओटी में ले गए।

वहां से जब पत्नी बाहर आई तो उसने मुझे वारदात के बारे में बताया। पत्नी ने बताया कि ऑपरेशन रूम में डॉक्टर के साथ 6 पुरुष और एक महिला कर्मचारी मौजूद थी। डॉक्टर स्टाफ कर्मचारियों से मेरे कपड़े बदलवाने की बात कहकर चले गए। स्टाफ मेंबर उसे सुन्न करने का इंजेक्शन लगा द‍िया गया। बाद में उसके साथ ऑपरेशन थिएटर के अंदर ही 6 लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया।

पीड़िता के पति ने न्याय की गुहार लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी है। वहीं थाना सिविल लाइन के एसएचओ रविंद्र सिंह का कहना है कि महिला के बयान दर्ज कर लिए हैं, जिसके आधार पर 6 कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।

Share this story