×

ससुर ने मौका मिलते ही कर दिया 21 साल की बहू का रेप, सच बताने पर दी जान से मारने की धमकी

ससुर ने मौका मिलते ही कर दिया 21 साल की बहू का रेप, ससुर ने दुष्कर्म की वारदात को दिया अंजाम

फिरोजपुर के थाना आरिफके के अंतर्गत एक गांव में घर पर अकेली बहू को देख ससुर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता को सिविल अस्पताल फिरोजपुर में दाखिल करवाया गया। उधर, थाना आरिफके पुलिस ने शनिवार को आरोपी ससुर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। आरोपी फरार है।

पीड़िता (21) ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसका पति कामकाज के संबंध में जम्मू गया है। वह ससुराल वालों के संग रहती है। सास और ननद किसी कामकाज के संबंध में फिरोजपुर शहर गईं थीं। शुक्रवार रात घर पर अपने कमरे में सो रही थी। रात के समय लगभग साढ़े 10 बजे ससुर उसके कमरे में आ गया और उसके संग दुष्कर्म किया। 

किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता ने आपबीती अपनी सास व मायके वालों को सुनाई। पीड़िता को सिविल अस्पताल फिरोजपुर में दाखिल करवाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसका मेडिकल किया। मामले की तफ्तीश कर रहीं फिरोजपुर थाना सिटी की सब-इंस्पेक्टर रजनी बाला के मुताबिक पीड़िता के बयान पर आरोपी ससुर के खिलाफ मामला दर्जकर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-2953008738960898" crossorigin="anonymous">

Share this story