×

चंडीगढ़ में सैर पर निकली ब्रिटिश राजनयिक महिला के साथ छेड़खानी

चंडीगढ़ में सैर पर निकली ब्रिटिश राजनयिक महिला के साथ छेड़खानी

चंडीगढ़। एक महिला ब्रिटिश राजनयिक के साथ चंडीगढ़ में छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि महिला राजनियक बुधवार सुबह पौने 6 बजे टहलने के लिए निकली थीं। वह लॉन टेनिस एसोसिएशन कॉम्प्लेक्स की ओर जा रही थीं, तभी सेक्टर 10 में बाइक सवार एक बदमाश ने उसके साथ बदतमीजी की।

‘इंडियन एक्सप्रेस’ की रिपोर्ट के अनुसार, राजनयिक  ने पुलिस को दिए अपने बयान में कहा है कि वह चंडीगढ़ के सेक्टर 9 में रहती हैं। वह बुधवार सुबह को लॉन टेनिस एसोसिएशन कॉम्प्लेक्स की ओर टहलते हुए जा रही थीं। तभी बाइक पर आए एक शख्स ने उन्हें पीछे से धक्का दे दिया। वह आरोपी के पीछे दौड़ीं और उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह भागने में सफल रहा।

महिला ने पुलिस को दिए अपने बयान में कहा है कि वह चंडीगढ़ के सेक्टर 9 में रहती है। वह बुधवार सुबह को लॉन टेनिस एसोसिएशन कॉमपलेक्स की ओर टहलते हुए जा रही थी। तभी पीछे से बाइक पर आए एक शख्स ने उन्हें पीछे से धक्का दिया। महिला ने कहा कि वो आरोपी के पीछे दौड़ी और उसे पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह भागने में सफल रहा। चंडीगढ़ पुलिस ने इस मामले में आईपीसी की धारा 354-A के तहत सेक्टर-3 पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कर लिया है। ब्रिटेन की ये सीनियर राजनयिक ब्रिटिश डिप्टी हाई कमीशन चंडीगढ़ में काम करती हैं।

https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-2953008738960898" crossorigin="anonymous">

ब्रिटिश डिप्टी हाई कमीशन ने इस घटना की पुष्टि की है और कहा है कि इस बाबत चंडीगढ़ पुलिस में आधिकारिक केस दर्ज करा दिया गया है। इस मामले में अबतक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई। पुलिस आरोपी का पता लगाने के सीसीटीवी वीडियो खंगाल रही है।

Share this story