×

अपनी विधवा भाभी से दुष्कर्म करने के आरोप में 25 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार

bhabhi

अपनी विधवा भाभी से दुष्कर्म करने के आरोप में 25 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार

झारखंड | पलामू जिले के मेदिनीनगर में अपनी विधवा भाभी के साथ सोमवार को उनके घर पर कथित तौर पर दुष्कर्म करने के आरोप में 25 वर्षीय व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया और जेल भेज दिया गया। एक पुलिस अधिकारी ने इसकी जानकारी दी है।

आरोपी को स्थानीय अदालत में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने कहा कि वह व्यक्ति नशे की हालत में था और उसने रविवार रात अपनी 22 वर्षीय भाभी के विरोध के बावजूद अपराध किया।

पुलिस ने कहा कि पीड़िता के पति की तीन साल पहले मौत हो गई थी और घटना के वक्त उनके घर पर कोई मौजूद नहीं था। पुलिस ने कहा कि सोमवार को पीड़िता के बयान के आधार पर मामला दर्ज किया गया और आरोपी व्यक्ति को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। पीड़िता को मेडिकल चेकअप के लिए अस्पताल भेजा गया है।

Share this story