×

भारतीय जनता युवा मोर्चा मरवाही उत्तर मंडल के प्रथम कार्यसमिति बैठक सम्पन्न

भारतीय जनता युवा मोर्चा मरवाही उत्तर मंडल के प्रथम कार्यसमिति बैठक सम्पन्न           

युवामोर्चा भाजपा के रीढ़ की हड्डी है,अपने अधिकारों के लिए युवा एकजुट होकर पूरे आत्मविश्वास और स्वाभिमान के साथ आगे आएं निश्चित की परिवर्तन हो रहा यह गूंगी बहरी सरकार जाने वाली है जनता हमारे साथ है-भाजपा महामंत्री जनपद सदस्य आयुश कुमार मिश्रा

मरवाही-भाजयुमो मरवाही उत्तर मण्डल की बैठक सद्भावना भवन मरवाही में आहूत हुई जिसमें स्वागत उद्बोधन मंडल अध्यक्ष आकर्ष सिंह ने दिया उन्होंने बताया कि भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ प्रदेश के निर्देशानुसार भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ के द्वारा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा जो छत्तीसगढ़ के युवाओं को बेरोजगारी भत्ता के नाम पर छला गया इसके विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा रोजगार कार्यालय का घेराव करेगी। 

इसी विषय को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा मरवाही उतर मंडल की बैठक रखी गई है। जिला उपाध्यक्ष केशव पांडे ने कहा कि इस भ्रष्टाचारी और लबरा सरकार को युवाओं से झूठ बोलना उन्हे छलना किसी भी तरह सही नही है। 

युवाओं से उनका लैपटॉप उनका रोजगार छीनने वाली यह सरकार बेरोजगारी भत्ता की बात कहकर सिर्फ जुमला पेश करती है जो अब नही चलने वाला है बेरोजगारी भत्ते के नाम पर युवाओं को खूब छल किया इस सरकार ने जिसे अब सबक सिखाने का समय आ चुका है। 

 युवा अब शांत नहीं बैठेगा।बैठक को सं‍बोधित करते हुए मंडल भाजपा महामंत्री एवँ जनपद सदस्य आयुश कुमार मिश्रा ने कार्यकर्ताओं से एक जुटता बनाये रखने तथा राज्य एवं केन्द्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक प्रचार करने एवं आम ग्रामीणों को इनसे लाभान्वित होने में सहयोग करने का आव्हान किया एवँ कहा कि युवामोर्चा भाजपा के रीढ़ की हड्डी है जो संगठन के लिए मजबूत होकर कार्य करेगी और इसी के माध्यम से पुनः भाजपा सरकार में आएगी।

https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-2953008738960898" crossorigin="anonymous">


मंडल अध्यक्ष किशन सिंह ठाकुर ने भाजपा की रीति नीति आदि के बारे में बताते हुए दमखम के साथ कमल फूल के निशान के लिए कार्य करने का आह्वाहन किया।किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष योगेंद्र सिंह नहरेल ने भाजपा में युवाओं की अहमियत एवँ पार्टी के नीति एवँ सिद्धान्तों के विषय मे चर्चा की।किसान मोर्चा जिला महामंत्री गोविंद गुप्ता ने युवामोर्चा के अनुभव को साझा किया एवं युवाओं को प्रेरित किया।संचालन महामंत्री किसन रजक आभार प्रकट रवि केवट ने किया।


मंडल के अध्यक्ष किशन ठाकुर,मंडल महामंत्री आयुष कुमार मिश्रा, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष योगेंद्र सिंह नहरेल, किसान मोर्चा महामंत्री गोविंद गुप्ता , युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष आकर्ष प्रताप सिंह,मंडल महामंत्री किशन रजक, मंडल उपाध्यक्ष नरेंद्र ओट्टी ,मंत्री रवि शंकर केवट ,छोटा पुरी सोशल मीडिया प्रभारी शिवम चतुर्वेदी युवा मोर्चा सदस्य सोहन रजक एवं समस्त कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

Share this story