today gold price 10 October 2022: सोना सस्ता खरीदने का आज है मौका! चांदी के दामों में भी भारी गिरावट....

वैश्विक संकेतों से सोमवार, 10 अक्टूबर को भारतीय बाजार में भी सोने और चांदी के भावों में गिरावट देखी जा रही है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के मुकाबले चांदी के भाव में ज्यादा गिरावट आई।
यही ट्रेंड शुरुआती कारोबार में भारतीय वायदा बाजार में देखा जा रहा है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का भाव (Gold Rate Today) सोमवार को शुरुआती ट्रेडिंग में 0.75 फीसदी लुढ़क गया है।
आज चांदी के भाव में बड़ी गिरावट आई है और यह एमसीएक्स पर यह 2.04 फीसदी गिरी है।
सोमवार को एमसीएक्स पर 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने का भाव 9:10 बजे 392 रुपये गिरकर 51,585 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है।
सोने का भाव आज 51,685 रुपये पर खुला था. खुलने के बाद भाव एक बार 51,540 रुपये हुआ।
थोड़ी देर बाद यह 45 रुपये चढ़कर 51,585 रुपये हो गया।
वहीं, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर आज चांदी के भाव में भारी गिरावट आई है।
चांदी का रेट 1,239 रुपये टूटकर प्रति किलो 59,546 रुपये हो गया है।
चांदी में आज ट्रेडिंग 60,000 से शुरू हुई. एक बार भाव गिरकर 59,501 रुपये हो गया।
लेकिन, कुछ समय बाद इसमें थोड़ा सुधार हुआ और भाव 59,546 रुपये पर ट्रेड करने लगा।
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में गिरावट
ग्लोबल मार्केट में सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोने और चांदी के भावों में गिरावट आई है।
सोने का हाजिर भाव 0.35 फीसदी गिरकर 1,689.01 डॉलर प्रति औंस हो गया है।
शुक्रवार को भी सोने का भाव 0.41 फीसदी गिरा था।
सोने के साथ ही आज चांदी के भाव में भी गिरावट आई है।
चांदी का हाजिर भाव आज 1.86 फीसदी गिरकर होकर 19.76 डॉलर प्रति औंस हो गया है।
हालांकि, पिछले कारोबारी सत्र यानी शुक्रवार को चांदी के भाव में थोड़ा उछाल आया था।
किस कैरेट का सोना कितना होता है शुद्ध
24 कैरेट का सोना 99.9 फीसदी 23 कैरेट का सोना 95.8 फीसदी
22 कैरेट का सोना 91.6 फीसदी 21 कैरेट का सोना 87.5 फीसदी
18 कैरेट का सोना 75 फीसदी 17 कैरेट का सोना 70.8 फीसदी
14 कैरेट का सोना 58.5 फीसदी 9 कैरेट का सोना 37.5 फीसदी
कैसे जानें सोने की शुद्धता
ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।
ज्यादातार सोना 22 कैरेट में बिकता है, वहीं कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।
किस कैरेट का सोना कितना होता है शुद्ध
24 कैरेट का सोना 99.9 फीसदी। 23 कैरेट का सोना 95.8 फीसदी।
22 कैरेट का सोना 91.6 फीसदी। 21 कैरेट का सोना 87.5 फीसदी।
18 कैरेट का सोना 75 फीसदी। 17 कैरेट का सोना 70.8 फीसदी।
14 कैरेट का सोना 58.5 फीसदी। 9 कैरेट का सोना 37.5 फीसदी।
सोने का रेट मिस्ड कॉल से जानें
गौरतलब है कि आप इन रेट्स को आसानी से घर बैठे पता लगा सकते हैं। इसके लिए आपको सिर्फ इस नंबर 8955664433 पर मिस्ड कॉल देना है और आपके फोन पर मैसेज आ जाएगा, जिसमें आप लेटेस्ट रेट्स चेक कर सकते हैं।
कैसे पहचाने सोने की शुद्धता
(International Organization for Standardization) अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण संगठन द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।
ज्यादातार सोना 22 कैरेट में बिकता है, वहीं कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध होगा।
सोना ऐसी धातु है जिसकी खरीदारी शादी-ब्याह, सगाई और गिफ्ट देने से लेकर छोटे और बड़े मौके के लिए लोग अपने सामार्थ्य के अनुसार खरीदते हैं। सोना खरीदने की इच्छा हर किसी के मन में होती है।
खासकर महिलाएं किसी भी मौके पर सोना खरीदने के लिए तैयार रहती हैं। क्योंकि स्पेशल मौके से लेकर आम दिनों में भी महिलाएं सोना पहनती हैं। हिंदू धर्म में भी सोने का खास महत्व होता है क्योंकि सोना-चांदी जैसे धातु को कुबेर का भंडार कहा जाता है।
भूलकर भी घर ना लाएं इस दिन सोना
कभी भी शनिवार के दिन सोना नहीं खरीदना चाहिए। क्योंकि सोना सूर्य का कारक होता है और शनिवार शनि देव का दिन होता है। सूर्य और शनि शत्रु ग्रह होते हैं। इसलिए शनिवार के दिन सोना खरीदने वाले जातक पर शनि पर बुरा प्रभाव पड़ता है।
कैसे करें 22 और 24 कैरेट सोने में अंतर
24 कैरेट गोल्ड 99.9 प्रतिशत शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। जबकि 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध होता है, बता दें कि 24 कैरेट सोने के आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादात्तर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।
सोना खरीदने का शुभ दिन
सोने की खरीदारी करने का सबसे शुभ दिन अक्षय तृतीया और धनतेरस होता है। इस दिन सोना खरीदने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है, और ऐसा कहा जाता है इस दिन खरीदी गई चीजों पर कई गुणा वृद्धि होती है। इसके अलावा आप अन्य समय में सोना खरीदना चाहते हैं तो आप सप्ताह के रविवार और गुरुवार के दिन सोना खरीद सकते हैं।
ज्योतिष में ये दोनों ही दिन सोना खरीदने के लिए शुभ बताए गए हैं। सप्ताह के इन दिनों में सोना खरदीने पर मां लक्ष्मी के साथ भगवान सूर्य की भी कृपा प्राप्त होती है और घर-परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
सोना खरीदते समय इन चार बातों को रखें ध्यान, वरना होगा भारी नुकसान
लोग सोना खरीदते हैं, लेकिन खरीदारी से पहले कई बार कुछ बातों का ध्यान नहीं देते, जिसकी वजह से उन्हें परेशानी होती है। ऐसे में अगर आप सोने के गहनों की खरीदारी का मन बना ही चुके हैं, तो इन पांच बातों पर जरूर ध्यान दें।
सोने की शुद्धता
वैसे तो हर दुकानदार अपने बेचे गए गहने को मार्केट में चल रहे रेट के अनुसार वापस लेने का दावा करता है। लेकिन अगर आप उसके पास जाएंगे तो जरूरी नहीं कि दावे के अनुरूप ही मुनाफा मिले और सोना वाकई उतना शुद्ध हो जितना कि उसने दावा किया था।
ऐसे में सोने के लिए हॉलमार्क को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शुद्धता का पैमाना माना जाता है जिसमें यह गारंटी होती है कि सोना शुद्ध है।
हॉलमार्क
भारतीय मानक ब्यूरो यानी बीआईएस का हॉलमार्क सोने की शुद्धता सुनिश्चित करता है। यही वजह है कि हॉलमार्क वाले आभूषण खरीदारी के लिहाज से सबसे सुरक्षित मान जाते हैं।
कई बार हॉलमार्क के गहनों की कीमत भी अलग-अलग दुकानों पर अलग-अलग हो सकती है। इसलिए कई जगहों पर जानकारी लेकर उपयुक्त जगह से ही हॉलमार्क सोना खरीदें।