होली का रंग पड़ा फीका! घरेलू रसोई गैस इतने रुपये महंगा, कॉमर्शियल सिलेंडर के भी बढ़े दाम, जानिए कितना हुआ महंगा...

LPG cylinder prices hiked: एक बार फिर महंगाई की मार आम जनता पर पड़ी है। LPG की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। इस बार घरेलू गैस के दाम 50 रुपये महंगे हो गए हैं। अब तक दिल्ली में 14.2 किलो का घरेलू गैस सिलेंडर 1053 रुपये में मिलता था जो अब 1103 रुपये का हो गया है।
19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 350.50 रुपए की बढ़ोतरी हुई है।
इस बढ़ोतरी के साथ ही दिल्ली में 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 2119.50 रुपए हो जाएगी। नई दरें आज से प्रभावी हो गई है।
बता दें कि गैस कंपनियां हर महीने की पहली और 16 तारीख को गैस की कीमतें अपडेट करती हैं। पिछले महीनें गैस के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया था।
साल के शुरूआती महीने में महंगी हुई थी घरेलू गैस
साल 2023 की शुरुआत महंगाई के झटके के साथ हुई थी। साल 2023 के पहले दिन ही कमर्शियल सिलेंडर के दाम 25 रुपये तक बढ़ा दिए गए थे। इस बढ़ोत्तरी के बाद दिल्ली में कॉमर्शियल गैस की कीमत 1769 रुपये प्रति सिलेंडर, मुंबई में 1721 रुपये प्रति सिलेंडर, कोलकाता में 1870 रुपये प्रति सिलेंडर, चेन्नई में 1917 रुपये प्रति सिलेंडर थी।
बता दें कि LPG सिलेंडर के नए दामों से सीधे तौर पर आपकी रसोई के बजट पर तो कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है लेकिन रेस्टोरेंट, होटल आदि जगहों पर खाना महंगा हो जाता है।
अगर एलपीजी सिलेंडर के खपत की बात की जाए तो सबसे ज्यादा इस्तेमाल रसोई में होता है। सरकारी तेल कंपनियों की रिपोर्ट के मुताबिक, 2021-22 में एलपीजी की 90 फीसदी खपत रसोई में हुई, जबकि 8 फीसदी इंडस्ट्रियल यूज रहा।
इसके अलावा वाहनों में भी 2 फीसदी एलपीजी सिलेंडर का इस्तेमाल किया गया।
सरकार उज्ज्वला योजना के तहत करीब 8 करोड़ लाभार्थियों को सालभर में 12 सिलेंडर सब्सिडी पर मुहैया कराती है।
खुशखबरी! सस्ता हुआ सरसो का तेल, दाम में 40 से 50 रुपये तक की गिरावट
महंगाई के मोर्चे पर आम आदमी को राहत मिलती नजर आ रही हैं। इसकी वजह हैं खाद्य तेलों के दाम में आई गिरावट। देश की राजधानी दिल्ली में खाने के तेलों के दाम में बड़ी गिरावट दर्ज की गई हैं।
यहाँ सरसो के तेल जिनकी पिछले साल कीमत दो सौ रुपये प्रति लीटर था वह 160 तक पहुँच गई हैं। इसी तरह सोयाबीन और बिनौला के तेलों के दाम भी गिरे हैं।
Famous actress private video leaked: आपत्तिजनक हालत में नजर फेमस मॉडल का MMS वायरल, मचा बवाल!
असल में इसके पीछे वजह जरूरत से ज्यादा खाद्य तेलों के आयत को बताया जा रहा हैं। यही वजह हैं कि मंडियों में इनकी आवक बढ़ी हैं, नतीजतन खाद्य तेलों के दम में गिरावट दर्ज की गई हैं।
पामोलिन और मूंगफली तेल के भाव अपने पहले के ही स्तर पर बने हुए हैं। बावजूद होली के त्यौहार से पहले दामों में आई कमी से आम लोगों ने राहत महसूस किया हैं।
महंगाई के मोर्चे पर आम आदमी को राहत मिलती नजर आ रही हैं। इसकी वजह हैं खाद्य तेलों के दाम में आई गिरावट। देश की राजधानी दिल्ली में खाने के तेलों के दाम में बड़ी गिरावट दर्ज की गई हैं।
यहाँ सरसो के तेल जिनकी पिछले साल कीमत दो सौ रुपये प्रति लीटर था वह 160 तक पहुँच गई हैं। इसी तरह सोयाबीन और बिनौला के तेलों के दाम भी गिरे हैं। असल में इसके पीछे वजह जरूरत से ज्यादा खाद्य तेलों के आयत को बताया जा रहा हैं।
यही वजह हैं कि मंडियों में इनकी आवक बढ़ी हैं, नतीजतन खाद्य तेलों के दम में गिरावट दर्ज की गई हैं।
पामोलिन और मूंगफली तेल के भाव अपने पहले के ही स्तर पर बने हुए हैं। बावजूद होली के त्यौहार से पहले दामों में आई कमी से आम लोगों ने राहत महसूस किया हैं।