×

Petrol-diesel price: फिर महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें कितने बढ़े दाम, क्या हैं आज का ताज़ा भाव!

Petrol-diesel became costlier: जानें कितने बढ़े दाम, फिर महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, सरकार ने बढ़ाया टैक्स

Petrol-diesel became costlier: कीमत बढ़ने के बाद अब पेट्रोल 98.11 रुपए लीटर और डीजल 88.43 रुपए प्रति लीटर हो जाएगा। इंधन की नई ​कीमतें आज रात से लागू कर दी जाएगी।

 

Petrol-diesel became costlier: चंडीगढ़, महंगाई की मार झेल रही जनता को शुक्रवार शाम को प्रदेश सरकार ने बड़ा झटका दिया है। दरअसल आज हुए कैबिनेट बैठक में सरकार ने पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी करने का फैसला ​लिया है।

 

 

 

कीमत बढ़ने के बाद अब पेट्रोल 98.11 रुपए लीटर और डीजल 88.43 रुपए प्रति लीटर हो जाएगा। इंधन की नई ​कीमतें आज रात से लागू कर दी जाएगी।

 

 

 

मिली जानकारी के अनुसार पंजाब सरकार ने शुक्रवार को कैबिनेट बैठक में पेट्रोल और डीजल पर 90 पैसे प्रति लीटर का सेस लगाने का फैसला किया था। मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लगा दी गई है।

 


पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के संबंध में जानकारी देते हुए आवास और शहरी विकास मंत्री अमन अरोड़ा ने बताया कि लंबे समय से इसकी जरूरत महसूस की जा रही थी और राज्य को राजस्व सृजन की जरूरत है।

इससे पहले पंजाब में 2021 में पेट्रोल-डीजल के दाम में भारी फेरबदल हुआ था। पंजाब के तत्कालीन मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने पेट्रोल और डीजल पर वैट को हटा दिया था। इसके बाद पेट्रोल 10 रुपए और डीजल 5 रुपए प्रति लीटर सस्ता हो गया था।

Share this story