×

Gold Silver Price Today: सोना बना रॉकेट, चांदी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, एक दिन में भारी उछाल

Gold Silver Price Today: सोना बना रॉकेट, चांदी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, एक दिन में भारी उछाल

Gold Silver Price Today: देशभर में सोना और चांदी खरीदने वालों को बुधवार को बड़ा झटका लगा। सर्राफा बाजार से लेकर MCX तक दोनों कीमती धातुओं में ऐतिहासिक तेजी दर्ज की गई। सोना एक ही दिन में ₹11 हजार तक उछल गया, जबकि चांदी ₹3 लाख प्रति किलो के पार पहुंच गई। कीमतों में आई इस जोरदार बढ़ोतरी ने निवेशकों और ग्राहकों दोनों को चौंका दिया है।

MCX पर सोने ने लगाई लंबी छलांग

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 5 जून 2026 वाला गोल्ड कॉन्ट्रैक्ट ₹1,54,851 प्रति 10 ग्राम पर खुला। मंगलवार को यह ₹1,53,442 पर बंद हुआ था, लेकिन बुधवार को कारोबार शुरू होते ही सोने में जबरदस्त खरीदारी देखने को मिली।

कारोबार के दौरान सोना ₹1,64,497 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया। यानी महज कुछ घंटों में सोने की कीमत ₹11,055 तक बढ़ गई। सुबह करीब 11:20 बजे गोल्ड ₹1,62,100 पर ट्रेड करता दिखा।

चांदी ने भी बनाया नया रिकॉर्ड

सिर्फ सोना ही नहीं, चांदी ने भी बाजार में तहलका मचा दिया। MCX पर 3 जुलाई 2026 का सिल्वर कॉन्ट्रैक्ट ₹2,90,224 प्रति किलो पर खुला। पिछले बंद भाव ₹2,79,062 की तुलना में इसमें भारी उछाल दर्ज हुआ।

कारोबार के दौरान चांदी ₹3,01,429 प्रति किलो तक पहुंच गई। यानी एक दिन में ₹22 हजार से ज्यादा की तेजी देखने को मिली। फिलहाल चांदी करीब ₹2,95,000 प्रति किलो के स्तर पर कारोबार कर रही है।

बड़े शहरों में आज का सोने का रेट

  • दिल्ली – ₹1,68,040
  • मुंबई – ₹1,67,890
  • लखनऊ – ₹1,68,040
  • पटना – ₹1,67,940
  • चेन्नई – ₹1,68,000
  • जयपुर – ₹1,68,040
  • अहमदाबाद – ₹1,67,940
  • पुणे – ₹1,67,890

चांदी के ताजा भाव

  • दिल्ली – ₹3,10,000 प्रति किलो
  • मुंबई – ₹3,10,000 प्रति किलो
  • लखनऊ – ₹3,10,000 per किलो
  • पटना – ₹3,10,000 प्रति किलो
  • चेन्नई – ₹3,00,100 प्रति किलो
  • हैदराबाद – ₹3,00,100 प्रति किलो

आखिर क्यों भाग रहे हैं सोना-चांदी?

जानकारों के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में अस्थिरता, निवेशकों का सुरक्षित निवेश की ओर रुख और डॉलर में उतार-चढ़ाव की वजह से सोने-चांदी में रिकॉर्ड तेजी देखने को मिल रही है। शादी और त्योहारों के सीजन से पहले बढ़ती मांग भी कीमतों को ऊपर ले जा रही है।

Share this story