×

Gold Silver Price Today: सोने-चांदी के दाम में भारी गिरावट, दो दिनों से भाव स्थिर, जल्दी कर ले ख़रीदारी...

Gold Price Update: सोने के दामों में उच्छाल, चांदी हुई रॉकेट पर सवार,जानिए क्या हैं आज का ताज़ा भाव...

 खरमास खत्म हो चुका है और अब लगन का समय शुरू होनेवाला है। ऐसे में सोने-चांदी के गहने की खरीदारी पर जोर दिया जा रहा है। यदि आप भी इसकी खरीदारी करना चाह रहे हैं तो आज का दिन मुफीद साबित हो सकता है।

 

बता दें कि झारखंड की राजधानी रांची में सोने व चांदी के भाव दो दिनों से स्थिर दिख रहे हैं। लिहाजा आज 17 अप्रैल को 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत 57,400 रुपए व 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने के भाव 60,270 रुपए हैं।  वहीं, चांदी प्रति किलो 81,500 रुपए रहेगी। 

 

सर्राफा व्यापारी व इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (Indian Bullion Jewelers Association) के सदस्य मनीष शर्मा ने बताया कि सोना व चांदी के भाव में स्थिरता देखी गई है। प्रति किलो चांदी की दर में कोई बदलाव नहीं दर्ज किया गया है। आज चांदी प्रति किलो 81,500 रुपए के भाव से बेची जाएगी। शनिवार और रविवार को भी चांदी की कीमत 81,500 रुपए प्रति किलो थी। 

सोना के भाव स्थिर

मनीष शर्मा ने बताया कि 22 कैरेट व 24 कैरेट सोने के भाव में आज कोई बदलाव नहीं देखा गया है। 

 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम शनिवार व रविवार की दर 57,400 रुपये ही है। 

यानी सोने के दाम में कोई बदलाव नहीं है। वहीं, पिछले दो दिन लोगों ने 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 60,270 रुपये के भाव से खरीदा था। आज भी इसकी कीमत 60,270 रुपये तय ही है। यानी भाव में कोई हलचल नहीं है। 

एक्सपर्ट की राय

मनीष शर्मा बताते हैं कि सोने व चांदी के भाव में फिलहाल स्थिरता है।  खरीदने का यह बेहतरीन मौका है। क्योंकि वैश्विक अनिश्चिता के बीच सोने का भाव आसमान छू सकता है व इस दिवाली तक सोने का भाव 65,000 पार जाने की संभावना है। खरमास भी खत्म हो चुका है। लिहाजा लगन को लेकर बाजार में रौनक है। 

ऐसे जानें सोने की शुद्धता

अगर आप अब सोने की शुद्धता जांचना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार की ओर से एक एप बनाया गया है।

बीआईएस केयर ऐप से ग्राहक सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए आप न सिर्फ सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं, बल्कि इससे जुड़ी कोई शिकायत भी कर सकते हैं।

24 कैरेट का सोना होता है सबसे शुद्ध

आपको बता दें कि 24 कैरेट का सोना सबसे शुद्ध माना जाता है, लेकिन इस सोने से गहने नहीं बनाए जा सकते हैं क्योंकि ये बेहद मुलायम होते हैं। इसलिए जेवर या फिर आभूषण बनाने में ज्यादातर 22 कैरेट गोल्ड का प्रयोग किया जाता है।

24 कैरेट गोल्ड 99.9 फीसदी गुणवत्ता होता है और 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत शुद्ध होता है।

22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है, जबकि 24 कैरेट सोना शानदार होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोने की बिक्री करते हैं।

हॉलमार्क देखकर ही खरीदें सोना

सोने की खरीदारी के वक्त ग्राहकों को इसकी क्वॉलिटी का जरूर ध्यान रखना चाहिए। हॉलमार्क देखकर ही सोने के गहनों की खरीदना चाहिए।

हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है और भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) हॉलमार्क का निर्धारण करती है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

ISO द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।

ज्यादातार सोना 22 कैरेट में बिकता है, वहीं कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।

जानें 22 और 24 कैरेट गोल्ड में क्या है अंतर?

24 कैरेट गोल्ड 99.9 फीसदी शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। जबकि 24 कैरेट सोना शानदार होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।

 ऐसे जानें सोने का लेटेस्ट प्राइस

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस (SMS) के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके साथ ही लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

Share this story