×

Bank Holidays List 2023: बैंक से जुड़े सारे काम जल्दी से कर ले ख़त्म! इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, यहाँ देखिये छुट्टियों की पूरी लिस्ट...

bank holidays 2023,2023 bank holidays,bank holidays january 2023,ni act holidays 2023,2023 holidays,holiday 2023,chhat holidays 2023,bank holidays in 2023,bank holidays,bank holidays in march 2023,bank holidays list 2023,bank holidays in january 2023,diwali holiday 2023,eid holiday 2023,bank holiday,bank holidays march 2023,bank holiday 2023,bank holidays february 2023,bank holidays in february 2023,bank holiday list,bank leave 2023

मौजूदा व‍ित्‍तीय वर्ष 2022-23 पूरा होने वाला है। 31 मार्च के बाद 1 अप्रैल से शुरू होने वाले नए फाइनेंश‍ियल ईयर 2023-24 के साथ कुछ बड़े बदलाव होंगे। ये बदलाव सीधे पैसे और बैंकों से जुड़े हैं।

अगर आपको अप्रैल में बैंक से जुड़ा कोई काम है तो आज ही यहां छुट्टी का कैलेंडर देखकर जल्द से जल्द काम निपटा लें। सरकारी और प्राइवेट बैंक महीने के दूसरे और चौ‍थे शन‍िवार के अलावा रव‍िवार को भी काम नहीं करते।

आपको बता दें अगले महीने अप्रैल में 15 दिन का अवकाश रहेगा। आरबीआई के आदेश के अनुसार अप्रैल 2023 में दूसरे और चौथे शनिवार के साथ रविवार समेत कुल 15 दिन बैंक बंद रहेंगे।

4 अप्रैल को महावीर जयंती का अवकाश


अप्रैल महीने में पहली छुट्टी 1 अप्रैल को बैंक खातों के वार्षिक समापन से शुरू होगी। 4 अप्रैल को महावीर जयंती का अवकाश रहेगा। पूरे महीने के दौरान बैंक के कामकाज से जुड़ी क‍िसी प्रकार की द‍िक्‍कत नहीं होगी।

एटीएम, कैश डिपॉजिट, ऑनलाइन बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग से इस दौरान काम जारी रहेगा। छुट्टियां अलग-अलग राज्यों के ह‍िसाब से बदल सकती हैं।


15 दिन बंद रहेंगे बैंक


न‍िगोश‍िएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत आरबीआई (RBI) ने 1, 4, 5, 7, 14, 15, 18, 21 और 22 अप्रैल को बैंक अवकाश घोषित किया है। इसके अलावा अप्रैल में 2, 9, 16 अप्रैल को 5 रविवार पड़ रहे हैं। 8 और 22 अप्रैल को दूसरे और चौथे शनिवार हैं।

https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-2953008738960898" crossorigin="anonymous">

अप्रैल 2023 में बैंक अवकाश की ल‍िस्‍ट


1 अप्रैल 2023 (शन‍िवार): बैंक अकाउंट की सालाना क्‍लोज‍िंग
2 अप्रैल 2023 (रव‍िवार): अवकाश
4 अप्रैल 2023 (मंगलवार) – महावीर जयंती


5 अप्रैल, 2023 (बुधवार)- बाबू जगजीवन राम जन्म दिवस
7 अप्रैल 2023 (शुक्रवार)- गुड फ्राइडे
8 अप्रैल 2023 (शनिवार)- महीने का दूसरा शनिवार


9 अप्रैल 2023 (रविवार)- अवकाश
14 अप्रैल, 2023 (शुक्रवार) – डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर जयंती / बोहाग बिहू / चीराओबा / वैशाखी / बैसाखी / तमिल नववर्ष दिवस / महा बिसुभा संक्रांति / बीजू महोत्सव / बिसू महोत्सव


15 अप्रैल, 2023 (शनिवार) – विशु / बोहाग बिहू / हिमाचल दिवस / बंगाली नव वर्ष दिवस
16 अप्रैल 2023 (रविवार)- अवकाश


18 अप्रैल, 2023 (मंगलवार) – शब-ए-कद्र
21 अप्रैल 2023 (शुक्रवार) – ईद-उल-फितर (रमजान ईद)/गरिया पूजा/जुमात-उल-विदा


22 अप्रैल 2023 (शनिवार)- महीने का चौथा शनिवार और रमजान ईद (ईद-उल-फितर)
23 अप्रैल 2023 (रविवार)- अवकाश
30 अप्रैल 2023 (रविवार)- अवकाश

Share this story