×

Today gold-silver price 13 january 2023: मकर संक्रांति के पहले सोना-चांदी ने छुआ आसमान, जानें क्या हैं गोल्ड-सिल्वर का ताज़ा भाव

Today gold-silver price 13 january 2023: मकर संक्रांति के पहले सोना-चांदी ने छुआ आसमान, जानें क्या हैं गोल्ड-सिल्वर का ताज़ा भाव

Gold and Silver Price: आज सोना-चांदी के दाम में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं। आज सोने के भाव में तेजी आई है।  देश में 22 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 51,410 रुपये है। बीते दिन यह कीमत 51,400 रुपये थी।  वहीं, 24 कैरेट सोने की कीमत 56,080 रुपये प्रति 10 ग्राम है।  बीते दिन 24 कैरेट सोने के 10 ग्राम का दाम 56,070 रुपये था।  यानी आज 10 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। 

22 और 24 कैरेट सोने के दाम


यूपी की राजधानी लखनऊ में 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 51,560 रुपये है। बीते दिन यह कीमत 51,550 रुपये थी।  लखनऊ में आज 24 कैरेट सोने का रेट प्रति 10 ग्राम 56,220 रुपये है।  बीते दिन यह दाम इतना ही था।  जानकारी के लिए बता दें कि उपरोक्त सोने की दरें सांकेतिक हैं और इसमें जीएसटी, टीसीएस और अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं।  सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी से संपर्क करें। 

 चांदी का भाव 


वहीं, चांदी के दाम में गिरावट आई है।  उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक किलो चांदी का रेट 72,000 रुपये है। कल चांदी का दाम 71,900 रुपये था। यानी आज 100 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। 

कैसे करें 22 और 24 कैरेट सोने में अंतर

24 कैरेट गोल्ड 99.9 प्रतिशत शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत शुद्ध होता है।  22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। जबकि 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध होता है, बता दें कि 24 कैरेट सोने के आभूषण नहीं बनाए जा सकते।  इसलिए ज्यादात्तर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं। 

https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-2953008738960898" crossorigin="anonymous">

कैसे पहचाने सोने की शुद्धता

(International Organization for Standardization) अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण संगठन द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।

ज्यादातार सोना 22 कैरेट में बिकता है, वहीं कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध होगा। सोना ऐसी धातु है जिसकी खरीदारी शादी-ब्याह, सगाई और गिफ्ट देने से लेकर छोटे और बड़े मौके के लिए लोग अपने सामार्थ्य के अनुसार खरीदते हैं। सोना खरीदने की इच्छा हर किसी के मन में होती है।

खासकर महिलाएं किसी भी मौके पर सोना खरीदने के लिए तैयार रहती हैं। क्योंकि स्पेशल मौके से लेकर आम दिनों में भी महिलाएं सोना पहनती हैं। हिंदू धर्म में भी सोने का खास महत्व होता है क्योंकि सोना-चांदी जैसे धातु को कुबेर का भंडार कहा जाता है।

बिल लेना न भूलें 

सोना जब भी खरीदें तो उसका बिल जरूर लें। आप अगर कुछ वर्षों के बाद उसी सोने को लाभ पर बेचते हैं, तो आपको कैपिटल गैन टैक्स की गणना के लिए खरीदारी का मूल्य पता होना चाहिए। इसके लिए बिल प्रूफ का काम करेगा। 

ज्वेलर की तरफ दिए जाने वाले बिल में आपके खरीदे गए सोने या चांदी के जेवर की शुद्धता के अलावा उसका रेट और वजन का विवरण होता है।आपके पास आभूषणों का बिल नहीं होगा तो सुनार आपसे मनमाने भाव पर सोना खरीदने की कोशिश करेगा।  इससे आपको नुकसान होगा।

मिस कॉल देकर ऐसे जानें सोने का लेटेस्ट प्राइस

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस (SMS) के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके साथ ही लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

Share this story