Today gold price: सोने के दाम में तगड़ी गिरावट, इतने रुपये सस्ता हुआ सोना-चाँदी...

कई सप्ताह की बढ़ोतरी के बाद सोने का रुख अब गिरावट की ओर है। सोना आज फिर तेजी से सस्ता हुआ। एमसीएक्स पर सोने की कीमतों में गिरावट देखी गई, जबकि चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई।
सोना वायदा 56,824 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। चांदी की कीमत 68,859 रुपये प्रति किलोग्राम चल रही थी। सर्राफा बाजार में आज सोने की कीमत में करीब 600 रुपये की गिरावट देखी है।
खुदरा बिक्री के बाद बुधवार को भारतीय बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में मिलाजुला रुख दिखा। जहां मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने की दरों में गिरावट देखी गई, वहीं चांदी के रेट में तेजी दर्ज की गई।
26 जनवरी का अवकाश होने के चलते बाजार बंद थे, इसलिए कमोडिटी और बुलियन एक्सचेंज में कारोबार नई हुआ। 25 जनवरी को बाजार बंद होने पर सोने और चांदी की कीमतें क्रमश: 56,962 रुपये प्रति 10 ग्राम और 68,676 रुपये प्रति किलोग्राम थीं।
आपको बता दें कि भारत में सोने और चांदी की कीमतें डॉलर के मुकाबले रुपये के मूल्य सहित कई कारकों पर निर्भर करती हैं। वैश्विक मांग भी इसमें महत्वपूर्ण भूमिका होती है। शादियों का सीजन शुरू होने से पहले आमतौर दाम बढ़ जाते हैं।
Today Gold Silver Rates: गुड रिटर्न के मुताबिक, समाचार लिखे जाने तक सोने की कीमतें इस तरह हैं-
- दिल्ली में 24 कैरेट का 10 ग्राम सोना 57,420 रुपये है।
- जयपुर में 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 57,420 रुपये में बिक रहा है।
- पटना में 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने का दाम 57,320 रुपये है।
- कोलकाता में 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने का दाम 57,270 रुपये है।
- मुंबई में 24 कैरेट का 10 ग्राम सोना 55,960 पर बिक रहा है।
- बेंगलुरु में 24 कैरेट का 10 ग्राम सोना 57,320 रुपये का है।
- हैदराबाद में 24 कैरेट 10 ग्राम सोना 57,270 रुपये का है।
- चंडीगढ़ में सोने की कीमत 57,420 रुपये है।
- लखनऊ में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का रेट 57,420 रुपये है।
किस कैरेट का सोना कितना होता है शुद्ध
24 कैरेट का सोना 99.9 फीसदी। 23 कैरेट का सोना 95.8 फीसदी। 22 कैरेट का सोना 91.6 फीसदी। 21 कैरेट का सोना 87.5 फीसदी। 18 कैरेट का सोना 75 फीसदी। 17 कैरेट का सोना 70.8 फीसदी। 14 कैरेट का सोना 58.5 फीसदी। 9 कैरेट का सोना 37.5 फीसदी।
सोने का रेट मिस्ड कॉल से जानें
गौरतलब है कि आप इन रेट्स को आसानी से घर बैठे पता लगा सकते हैं। इसके लिए आपको सिर्फ इस नंबर 8955664433 पर मिस्ड कॉल देना है और आपके फोन पर मैसेज आ जाएगा, जिसमें आप लेटेस्ट रेट्स चेक कर सकते हैं।