×

Today Gold Price : सोने के दाम में गिरावट जारी, जानिए क्या है? सोने का ताज़ा भाव!

Today Gold Price : सोने के दाम में गिरावट जारी, जानिए क्या है? सोने का ताज़ा भाव! 

Today Gold Price: The fall in the price of gold continues, know what is it? Fresh Gold Rate!


अगर आप सोने चांदी की खरीददारी करना चाहते हैं या आप सोने में निवेश (gold invest) करना चाहते हैं तो यह आपके लिए जरूरी खबर है। बैंक बाजार डॉट कॉम के अनुसार आज यानी गुरुवार को मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh Gold Price Today) की राजधानी भोपाल में 22 कैरेट सोने के दाम 47,780 रुपए प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने के दाम 50,170 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं। 

 

 

सोने के दाम में गिरावट बरकरार 

राजधानी भोपाल के सराफा बाजार में कल यानी बुधवार को (22K Gold) 22 कैरेट सोना 47,780 रुपये प्रति 10 ग्राम बिका,  जबकि (24K Gold) 24 कैरेट सोना कल 50,170  रुपये प्रति 10 ग्राम बिका. यानी सोने के दाम में स्थिरता देखने को मिली है। 
 

 

चांदी के दामों में बढ़त

बैंक बाजार डॉट काम के अनुसार यदि बात करें चांदी कि तो जो चांदी भोपाल के सराफा बाजार में बुधवार को 60,700 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रही थी, जबकि आज 60,900 के दाम पर बिकेगी। 

 


शुद्ध सोने की पहचान 


(International Organization for Standardization) अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण संगठन द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं।  24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। 

https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-2953008738960898" crossorigin="anonymous">

 ज्यादातार सोना 22 कैरेट में बिकता है, वहीं कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध होगा। 

 


22 और 24 कैरेट सोने में अंतर जानिए

24 कैरेट गोल्ड 99.9 प्रतिशत शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत शुद्ध होता है।  22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है।

जबकि 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध होता है, बता दें कि 24 कैरेट सोने के आभूषण नहीं बनाए जा सकते।  इसलिए ज्यादात्तर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं। 

Share this story