×

Petrol Price Today: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आई भारी कमी! सरकार जल्द करेगी ऐलान, चेक करें लेटेस्ट रेट...

UP Petrol Diesel Price Today: यूपी में दीवाली से पहले सरकार का बड़ा तोहफा, घट गए तेल के दाम...

भारतीय तेल कंपनियों ने हर रोज की तरह आज (शुक्रवार), 4 नवंबर 2022 की सुबह पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के लेटेस्ट रेट अपडेट कर दिए हैं।  राष्ट्रीय बाजार में वाहन ईंधन (Fuel Price) पेट्रोल और डीजल (Petrol-Diesel) के भाव स्थिर हैं। गुजरात विधानसभा के चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया है। अक्सर ये देखा जाता है कि चुनाव के समय पेट्रोल-डीजल की कीमतों में सरकार कमी करती है।

सबसे अच्छी बात ये है कि इस समय कच्चे तेल की कीमतों में भी गिरावट देखी जा रही है। ऐसे में चुनाव और कच्चे तेल का कनेक्शन आम जनता के लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है। हाल ही में छपी टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आने वाले दिनों गिरावट देखी जा सकती है।

 दरअसल पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी की संभावना इसलिए भी जताई जा रही है क्योकिं रिटेलर्स को मिलने वाले मार्जिन्स अब पॉजिटिव हो गए हैं। टीओओई की रिपोर्ट के मुताबिक रिटेल सेलर्स का मार्जिन पेट्रोल पर 6 रुपये प्रति लीटर पॉजिटिव हो गया है। जिसके चलते इसमें 2 रुपए प्रति लीटर की कटौती देखी जा सकती है।

https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-2953008738960898" crossorigin="anonymous">

सात महीनों से नहीं बदली तेल की कीमतें

आकड़ों की बात करें तो करीब 7 महीने से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं देखने को मिला है। सात महीने पहले 22 मई को सरकार ने सेंट्रल एक्साइज में कटौती करने का फैसला किया था। इस फैसले के बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 8 रुपए और 6 रुपए प्रति लीटर की कटौती दर्ज की गई थी।

क्या है मौजूदा भाव

देश के बड़े शहरों की बात करें तो दिल्ली में पेट्रोल की कीमतें 96 रुपए के करीब बनी हुई है। जबकि मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में यह 100 रुपए प्रति लीटर के पार है। वहीं डीजल की बात करें तो दिल्ली में 89 रुपए के करीब एक लीटर डीजल मिल रहा है। जबकि जबकि मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में यह 92 से 95 रुपए प्रति लीटर के बीच बनी हुई है।

वहीं नोएडा में पेट्रोल की एक लीटर की कीमत 96 रुपए के करीब है जबकि एक लीटर डीजल के लिए करीब 89 रुपए चुकाने होंगे। मेट्रो शहरों के अलावा छोटे शहरों जैसे जयपुर, पटना, भोपाल की बात करें तो यहां भी पेट्रोल की कीमते 100 रुपए प्रति लीटर के पार जा चुकी है। वहीं इन शहरों में डीजल की कीमतें भी 92 से 95 रुपए प्रति लीटर के करीब चल रही है।

महानगरों में किस भाव बिक रहा तेल

चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 102.63 रुपये और डीजल की कीमत 94.24 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है। वहीं, कोलकाता में पेट्रोल का दाम 106.03 और डीजल का भाव 92.76 रुपये प्रति लीटर है।

इसके अलावा देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है और एक लीटर पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये और एक लीटर डीजल का भाव 89.62 रुपये पर ही टिका है। 

प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल का भाव


 

शहर का नाम    पेट्रोल रु.लीटर    डीजल रु.लीटर

लखनऊ             96.57               89.76

पोर्ट ब्‍लेयर          84.10               79.74 

बेंगलुरु              101.94              87.89 

नोएडा              106.31              94.27

तिरुवनंतपुरम    107.71              96.52 

गुरुग्राम            97.18               90.05 


 

SMS से चेक करें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल का भाव

राज्य स्तर पर लगने वाले टैक्स के कारण विभिन्न राज्यों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें अलग-अलग होती हैं। आप एक SMS के जरिए रोज अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं।  इसके लिए इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा।  अपने शहर का RSP कोड जानने के लिए यहाँ देखें... यहां क्लिक करें

प्रतिदिन अपडेट होती हैं पेट्रोल-डीजल की कीमतें

अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल (Crude Oil) के आधार पर ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दाम तय करती हैं। 

इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतों की जानकारी अपडेट करती हैं। हालांकि, तेल कंपनियों ने लंबे समय से पेट्रोल-डीजल के भाव में कोई फेरबदल नहीं किया है। 

Share this story