×

हिन्दू राष्ट्र बनाने की संकल्प के साथ सैकड़ों लोगों ने लिया राष्ट्रीय हिन्दू दल की सदस्यता

हिन्दू राष्ट्र बनाने की संकल्प के साथ सैकड़ों लोगों ने लिया राष्ट्रीय हिन्दू दल की सदस्यता

राष्ट्रीय हिन्दू दल का प्रदेश कार्यकारिणी सम्मेलन संपन्न, बबलू अग्रहरि बने राष्ट्रीय हिन्दू दल प्रदेश अध्यक्ष

वाराणसी। आज दिनांक - 02/11/22  बुधवार को वाराणसी पीतरकुंडा स्थित आर के मैरिज लाॅन में राष्ट्रीय हिन्दू दल संगठन का प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन किया गया। यह सम्मेलन राष्ट्रीय हिन्दू दल प्रदेश अध्यक्ष बबलू अग्रहरि व राष्ट्रीय अध्यक्ष हिन्दू नेता रोशन पाण्डेय के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इसके साथ ही संगठन के नये प्रदेश अध्यक्ष के रूप में श्री बबलू अग्रहरि जी को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

जहां राजेन्द्र पटेल जी को महानगर उपाध्यक्ष एवं राजा राम को जिला सचिव वाराणसी नियुक्त किया गया। गौतम तिवारी को शोसल मिडिया प्रभारी इसके साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित सैकड़ों लोगों ने हिन्दू राष्ट्र की संकल्प के साथ राष्ट्रीय हिन्दू दल की सदस्यता ग्रहण किया।

इस मौके पर नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष बबलू अग्रहरि ने कहा कि हम संगठन की राष्ट्र, धर्म हिंदुत्व,संस्कृति के लिए समर्पित होकर किये जा रहे कार्यो से प्रभावित होकर संगठन के उद्देश्य को साकार करने के लिए तन मन धन से समर्पित होकर जूड़ा हूं और यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि मुझे राष्ट्रीय हिन्दू दल संगठन में कार्य करने का अवसर प्राप्त हुआ इसके लिए मैं आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष रोशन पाण्डेय जी का आभारी हूं।

https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-2953008738960898" crossorigin="anonymous">


इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष रोशन पाण्डेय ने कहा कि संगठन का तेजी से विस्तार किया जा रहा है हम सनातनी हिंदुओं की रक्षा, राष्ट्र ,धर्म,हिंदुत्व एवं संस्कृति की रक्षा के लिए अपनी आखिरी सांसें तक समर्पित होकर कार्य करते रहेंगे और लव जिहाद,धर्मांतरण, जिहाद के विरुद्ध आवाज उठाते रहेंगे जब तक भारत हिन्दू राष्ट्र घोषित नहीं हो जाता हैं।

तब तक संगठन के माध्यम से संघर्ष जारी रहेगा। इस मौके पर काशी विश्वनाथ मुक्ति आंदोलन के पदाधिकारी मार्कण्डेय तिवारी ने कहा कि राष्ट्रीय हिन्दू दल संगठन का हिंदुत्व के लिए कार्य काफी सराहनीय और प्रशंसनीय है रोशन पांडे जी द्वारा किए जा रहे कार्य भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने में मील का पत्थर साबित हो रहा है। हम सदैव रोशन जी के साथ है। 


प्रदेश सचिव राजकिशन वर्मा ने कहा कि संगठन का राष्ट्रीय हिन्दू दल ही एक ऐसी संगठन जो निस्वार्थ भाव से हिन्दू समाज पर हो रहे अत्याचारों के विरुद्ध निरंतर आवाज उठाने के साथ हिंदुत्व के लिए संघर्षरत है।


शिवम गुप्ता ने कहा कि राष्ट्रीय हिन्दू दल  संगठन नहीं बल्कि हिंदुओं की आवाज है हम संगठन के साथ तन मन धन से समर्पित है। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष रोशन पाण्डेय के साथ नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष बबलू अग्रहरि जी, मार्कण्डेय तिवारी जी,राजन जी, राजेन्द्र पटेल, प्रदेश सचिव राजकिशन वर्मा,गौतम तिवारी, जिला प्रचारक अमित उपाध्याय,

मनीष कुमार,प्रितम पाल,अमन सरोज, हर्ष सोनकर,गौरव विश्वकर्मा,अनिश कुमार, विशाल कुमार, ललित सिंह,धीरज शर्मा, हंसराज यादव, राजाराम विश्वकर्मा, शैलेन्द्र दुबे, अमित गुप्ता, शीतल गुप्ता, सौरभ गुप्ता, शिवम गुप्ता,हनुमान प्रसाद गुप्ता, रमेश सोनकर के साथ सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Share this story