×

Gold-Silver Today Price : सोना हुआ सस्ता, जानिए क्या हैं सोने चाँदी का ताज़ा रेट...

Gold-Silver Today Price: Gold has become cheaper, know what is the latest rate of gold and silver...

Gold-Silver Today Price: Gold has become cheaper, know what is the latest rate of gold and silver...

Today Gold and Silver Price : रोजाना सोने की दरें लगातार बढ़-घट रही हैं. हालांकि आज यानी 3  सितंबर को देश में सोने के भाव में खासा बदलाव नहीं देखा गया है। आज शनिवार (3 सितंबर) को राजधानी लखनऊ में सोने के भाव में हल्की सी कमी आई है। 

 

 

 22 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 46,700 रुपये है. वहीं, 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 50, 950 रुपये है।  लखनऊ में चांदी के रेट में भी गिरावट आई है। आज एक किलो चांदी का रेट 51,600 है। 

 

 

 

24 कैरेट सोने के दाम

वहीं, देश में 24 कैरेट सोना में 10 ग्राम का भाव आज 51,440 रुपये है, जो बीते दिन भी यही था। वहीं, लखनऊ में आज का रेट 51,760 है, जो कल भी 51,760 रुपये था।   जानकारी के लिए बता दें, उपरोक्त सोने की दरें सांकेतिक हैं और इसमें जीएसटी, टीसीएस और अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं।  सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी से संपर्क करें। 

चांदी के भाव में गिरावट


बात करें चांदी के रेट की तो सिल्वर की दरों में लखनऊ में भी हल्की गिरावट आई है।  आज एक किलो चांदी का रेट 54,000 है. वहीं, ये दाम कल 54,800 था। यानी चांदी के दाम में 800 रुपये प्रति किलो की गिरावट देखी गई है। 

कैसे करें शुद्ध सोने की पहचान 

https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-2953008738960898" crossorigin="anonymous">


ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। 

ज्यादातार सोना 22 कैरेट में बिकता है, वहीं कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है। 

22 और 24 कैरेट में जानिए अंतर?


24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है।  जबकि 24 कैरेट सोना शानदार होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं। 

 

ऐसे भी जानें  सोने चाँदी का भाव


22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं।  कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा लगातार अपडेट्स की जानकारी के जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं। 

लोग सोने को खरीदते समय उसकी उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें. हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है। 

Share this story