Gold Price Today, 15 December 2022: सर्राफा बाज़ार में जोरदार गिरावट, पानी जितना सस्ता हुआ सोना, चाँदी भी हुई चमचम, जानें सोने चाँदी के आज के रेट?

Gold price today, 15 December 2022 : यूएस फेड ने दरों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। जिसके बाद वैश्विक बाजारों में सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट आई है।जिसका असर आज घरेलू वायदा बाजार में देखा जा रहा है। एमसीएक्स सोना फरवरी वायदा 314 रुपये की गिरावट के साथ 54,360 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बोला जा रहा है।
वहीं, एमसीएक्स चांदी मार्च वायदा 1076 रुपये की गिरावट के साथ 68,226 रुपये प्रति किलो पर बोला जा रहा है। बता दें, गुरुवार को सोना फरवरी वायदा 54,674 रुपये प्रति 10 ग्राम पर निपटा था। वहीं, एमसीएक्स चांदी मार्च वायदा 69,302 रुपये प्रति किलो पर बंद हुआ था।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के रेट
ग्लोबल मार्केट में हाजिर सोना 15.76 डॉलर की जोरदार गिरावट के साथ 1,793.97 डॉलर प्रति औंस पर है. वहीं, हाजिर चांदी 0.38 डॉलर की कमजोरी के साथ 23.31 डॉलर प्रति औंस पर बोली जा रही है।
भारत के प्रमुख शहरों में सोने-चांदी के रेट
गुडरिटर्न्स वेबसाइट पर जारी किए गए भावों के मुताबिक, देश के प्रमुख शहरों में सोने-चांदी के रेट निम्न प्रकार बोले जा रहे हैं-
मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, केरल, वडोदरा और विजयवाड़ा में 22 कैरेट सोने के रेट 50,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बोले जा रहे हैं।
दिल्ली, जयपुर,, लखनऊ, चंडीगढ़, पटना, गुड़गांव, गाजियाबाद और नोएडा में 22 कैरेट सोने के रेट 50,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर हैं।
वहीं, चेन्नई, कोयंबटूर, मदुरै, सेलम, वेल्लोर, तिरुपुर, त्रिची और तिरुनेलवेली में 22 कैरेट सोने के रेट 51,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर हैं।
किस कैरेट का सोना कितना होता है शुद्ध
24 कैरेट का सोना 99.9 फीसदी। 23 कैरेट का सोना 95.8 फीसदी। 22 कैरेट का सोना 91.6 फीसदी। 21 कैरेट का सोना 87.5 फीसदी। 18 कैरेट का सोना 75 फीसदी। 17 कैरेट का सोना 70.8 फीसदी। 14 कैरेट का सोना 58.5 फीसदी। 9 कैरेट का सोना 37.5 फीसदी।
सोने का रेट मिस्ड कॉल से जानें
गौरतलब है कि आप इन रेट्स को आसानी से घर बैठे पता लगा सकते हैं। इसके लिए आपको सिर्फ इस नंबर 8955664433 पर मिस्ड कॉल देना है और आपके फोन पर मैसेज आ जाएगा, जिसमें आप लेटेस्ट रेट्स चेक कर सकते हैं।
कैसे जानें सोने की शुद्धता
ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातार सोना 22 कैरेट में बिकता है, वहीं कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।
कैसे करें 22 और 24 कैरेट सोने में अंतर
24 कैरेट गोल्ड 99.9 प्रतिशत शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। जबकि 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध होता है, बता दें कि 24 कैरेट सोने के आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादात्तर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।
कैसे पहचाने सोने की शुद्धता
(International Organization for Standardization) अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण संगठन द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातार सोना 22 कैरेट में बिकता है, वहीं कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं।
कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध होगा। सोना ऐसी धातु है जिसकी खरीदारी शादी-ब्याह, सगाई और गिफ्ट देने से लेकर छोटे और बड़े मौके के लिए लोग अपने सामार्थ्य के अनुसार खरीदते हैं।
सोना खरीदने की इच्छा हर किसी के मन में होती है।खासकर महिलाएं किसी भी मौके पर सोना खरीदने के लिए तैयार रहती हैं। क्योंकि स्पेशल मौके से लेकर आम दिनों में भी महिलाएं सोना पहनती हैं। हिंदू धर्म में भी सोने का खास महत्व होता है क्योंकि सोना-चांदी जैसे धातु को कुबेर का भंडार कहा जाता है।
मिस कॉल देकर ऐसे जानें सोने का लेटेस्ट प्राइस
22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस (SMS) के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके साथ ही लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।