×

Bank Holiday in November 2022 : नवंबर में इतने दिन बन्द रहेंगे बैंक, जल्दी से निपटा ले अपना काम, यहां देखें छुट्टियों की लिस्ट

Bank Holiday 2022 : नवंबर में इतने दिन बन्द रहेंगे बैंक, जल्दी से निपटा ले अपना काम, यहां देखें छुट्टियों की लिस्ट

अगर बैंक संबंधित कोई काम है तो आज 31 अक्टूबर या फिर एक दो दिन में  निपटा लें, क्योंकि 1 नवंबर से 13 नवंबर के बीच 6 दिन बैंक बंद रहने वाले है।राहत की खबर ये है कि ऑनलाइन सेवाएं Google Pay, Phone Pay, Paytm,इंटरनेट बैंकिंग सेवाएं जारी रहेगी, लेकिन चेकबुक-पासबुक के कामों पर असर पड़ सकता है।

 

 

हालांकि बैंकों के लिए सभी राज्यों में छुट्टियों की लिस्ट एक सी नहीं होती है, भारतीय रिजर्व बैंक के मुताबिक, सभी राज्यों की छुट्टियों की लिस्ट अलग होती है। यह हॉलिडे हर रविवार और हर दूसरे व चौथे शनिवार की छुट्टियों के साथ हैं। नवंबर में पहली छुट्टी 1 तारीख को ही पड़ रही है। 1 तारीख को कन्नड़ राज्योत्सव / कुटी के मौके पर बेंगलुरू और इंफाल जोन के बैंकों में अवकाश रहेगा। इसके बाद 6 नंवबर को रविवार के दिन पूरे देश के बैंकों में अवकाश रहेगा।

इस दौरान नेट बैंकिंग, एटीएम, डिजिटल पेमेंट के जरिए भी अपने काम कर सकते हैं।इसके चलते बैकिंग संबंधित जैसे चेकबुक, पासबुक, एटीएम और अकाउंट और ट्रांजेक्शन के काम प्रभावित हो सकते है।

इसके साथ ही 8 नवंबर को गुरु नानक जयंती / कार्तिका पूर्णिमा के अवसर पर अगरतला, अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, गंगटोक, गुवाहाटी, इंफाल, कोच्ची, पणजी, पटना, शिलांग, और तिरुअनंतपुरम को छोड़कर बाकी सब जगह बैंक बंद रहेंगे। 11 तारीख को कनकदास जयंती / वंगला महोत्सव के मौके पर बेंगलुरू और इंफाल के बैंक बंद रहेंगे।

1 नवंबर 2022 – कन्नड़ राज्योत्सव/कुट- बेंगलूरु और इंफाल में बैंक बंद

6 नवंबर 2022 – रविवार (साप्ताहिक अवकाश)

8 नवंबर 2022 – गुरुनानक जयंती/कार्तिका पूर्णिमा/रहास पूर्णिमा/वांगला फेस्टिवल– अगरतला, बेंगलूरु, गंगटोक, गुवाहाटी, इंफाल, कोचि, पणजी, पटना, शिलांग और तिरुवनंतपुरम छोड़ अन्य स्थानों में बैंक बंद

11 नवंबर 2022 – कनकदासा जयंती/वांग्ला फेस्टिवल- बेंगलूरु और शिलांग में बैंक बंद

12 नवंबर 2022 – शनिवार (महीने का दूसरा शनिवार)

13 नवंबर 2022 – रविवार (साप्ताहिक अवकाश)

School Holiday in November 2022: नवंबर में बच्चों के लिए खुशखबरी, स्कूलों की छुट्टी ही छुट्टी, देखें पूरी लिस्ट  

School Holiday in November 2022: दीपावली और छठ पर्व अक्टूबर महीने में ही समाप्त हो गए हैं ऐसे में अब नवंबर माह में छुट्टियां कम होने वाली है। हालाकि अभी स्कूली बच्चों की छुट्टियां चल रही है।

आज सोमवार को 31 अक्टूबर को यह महीना समाप्त हो रहा है। साथ ही स्कूली बच्चों की छुट्टियां भी समाप्त हो रही हैं। ऐसे में छुट्टियां मना रहे बच्चों के दिमाग में चल रहा है कि अगले महीने नवंबर में कितने दिन छुट्टियां मिलने वाली है।

हम यहां बताएंगे कि नवंबर महीने में कौन-कौन से त्यौहार पड़ रहे हैं। नवंबर महीने में कुल 8 छुट्टियां स्कूली बच्चों को मिलने वाली हैं। नवंबर महीने की शुरुआत ही छुट्टियों से होने वाली है।

School Holiday in November 2022:  किस राज्य में किस दिन रहेगी छुट्टी?

1 नवंबर को छत्तीसगढ़—मध्यप्रदेश में राज्य स्थापना दिवस, पुडुचेरी मुक्ति दिवस, हरियाणा दिवस, कन्नड़ राज्योत्सव, केरल पीरवी है इसलिये इन राज्यों के स्कूल एक नवंबर को बंद रहेंगे। जबकि अन्य राज्यों के स्कूल खुले रहेंगे।

6 नवंबर को रविवार का साप्ताहिक छुट्टी रहने वाली है।

9 नवंबर को गुरुनानक जयंती है इसलिये देश भर के स्कूल बंद रहेंगे।

13 नवंबर को महीने की दूसरा रविवार है, इसलिये इस दिन भी स्कूली बच्चों को छुट्टी मिलने वाली है।

20 नवंबर को तीसरे तीसरे रविवार की छुट्टी रहेगी।

23 और 24 नवंबर को बच्चों को एक साथ में छुट्टी मिलने वाली है।

23 नवंबर को केवल शिलांग के बच्चों की ही छुट्टी रहेगी। 23 नवंबर को शिलांग में सेंग कुत्सनेम क्षेत्रीय त्यौहार है।

24 नवंबर को देश भर में छु्ट्टी होने वाली है। 24 नवंबर को गुरु तेग बहादुर का सहादत दिवस है।

27 नवंबर को महीने के चौथे रविवार की छुट्टी रहेगी।

Share this story