×

Anant Ambani-Radhika Merchant: श्रीनाथजी मंदिर में हुई सेरेमनी

Anant Ambani-Radhika Merchant: श्रीनाथजी मंदिर में हुई सेरेमनी

Anant Ambani-Radhika Merchant: राधिका अंबानी परिवार के हर आयोजन में नजर आती हैं। 

 

Anant Ambani-Radhika Merchant: रिलायंस के मुखिया मुकेश और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी का रोका हो गया है। बहुत जल्द दोनों की शादी होगी। शादी से पहले अनंत और राधिका का रोका हो गया है।

 

कपल की रोका सेरेमनी से पहली तस्वीर सामने आ गई है। रोके का यह कार्यक्रम राजस्थान के राजसमंद जिले के नाथद्वारा स्थित श्रीनाथजी मंदिर में हुआ। अनंत और राधिका की शादी कब होगी, इसकी अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

 

अनंत और राधिका लंबे समय से एक दूसरे को जानते हैं। राधिका अंबानी परिवार के हर आयोजन में नजर आती हैं। अब बहुत जल्द वे अंबानी परिवार की छोटी बहू बन जाएंगी। अनंत और राधिका के रोके बाद बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज के निदेशक परिमल नाथवानी ने दोनों को ट्वीट कर बधाई दी है।

 

 

 

 

प्रशिक्षित शास्त्रीय नृत्यांगना हैं राधिका मर्चेंट


मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट एक दूसरे को बचपन से ही जानते हैं। साल 2018 में दोनों की साथ में एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। इस तस्वीर में हरे रंग के परिधान में नजर आए थे। राधिक एक प्रशिक्षित शास्त्रीय नृत्यांगना भी हैं।

https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-2953008738960898" crossorigin="anonymous">

 

जून 2022 में अंबानी परिवार ने अरंगेत्रम सेरेमनी का किया था आयोजन 


इसी साल जून में अंबानी परिवार ने अपनी होने वाली बहू राधिका मर्चेंट के लिए अरंगेत्रम सेरेमनी का आयोजन किया था। वहां बॉलीवुड के नामी सितारे पहुंचे थे। आयोजन से राधिका के शास्त्रीय नृत्य करते हुए करते हुए कई वीडियो सामने आए थे, जिसकी लोगों ने खूब तारीफ की थी।

Share this story