×

Adani Group News: अडानी की कंपनियों को हुआ, करोड़ो रुपए का नुकसान

Adani Group News: अडानी की कंपनियों को हुआ, करोड़ो रुपए का नुकसान

Adani Group News: शुक्रवार को शेयर बाजार में डेढ़ फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली। बाजार की तमाम बड़ी कंपनियों के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। अडानी ग्रुप की कंपनियों से लेकर रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में बड़ी गिरावट देखने को मिली। अडानी ग्रुप की ऐसी कोई कंपनी...

Adani Group News: शुक्रवार को शेयर बाजार में डेढ़ फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली। बाजार की तमाम बड़ी कंपनियों के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।

अडानी ग्रुप की कंपनियों से लेकर रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में बड़ी गिरावट देखने को मिली। अडानी ग्रुप की ऐसी कोई कंपनी नहीं थी जिसमें 5 फीसदी से ज्यादा की गिरावट ना देखने को मिली हो। 

आंकड़ों के अनुसार ग्रुप की सातों कंपनियों को 1.40 लाख करोड़ रुपए के मार्केट कैप का नुकसान हुआ। वास्तव में शुक्रवार को चीन में कोविड का असर शेयर बाजार में देखने को मिला और सेंसेक्स करीब 1000 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ। 

अडानी की किस कंपनी को कितना नुकसान

Adani Enterprises का शेयर शुक्रवार को 5.85 फीसदी यानी 226.15 रुपए की गिरावट के साथ 3640.95 रुपए पर बंद हुआ। कंपनी के मार्केट के मार्केट कैप में शुक्रवार को 25,781.12 करोड़ रुपए की गिरावट देखने को मिली।

Adani Transmission के शेयर में शुक्रवार को 9.71 फीसदी यानी 244.45 फीसदी की गिरावट देखने को मिली और 2272.30 रुपए पर बंद हुआ। कंपनी के मार्केट कैप में 27,268.21 करोड़ रुपए का नुकसान हो गया।

Adani Ports & SEZ के शेयर में शुक्रवार को 7.27 फीसदी का नुकसान हुआ और कंपनी का शेयर 62.25 रुपए की गिरावट के साथ 794.40 रुपए पर बंद हुआ। कंपनी का मार्केट कैप इस गिरावट से 13,446.86 करोड़ रुपए कम हो गया।

https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-2953008738960898" crossorigin="anonymous">

Adani Power के शेयर में शुक्रवार को 5 फीसदी की गिरावट देखने को मिली और कंपनी का शेयर 13.80 रुपए की गिरावट के साथ 262.25 रुपए पर बंद हुआ। कंपनी का मार्केट कैप को 5,322.57 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ।

Adani Green के शेयरों में शुक्रवार को दाम 8.79 फीसदी याली 174 रुपए की गिरावट के साथ 1806.60 रुपए पर बंद हुआ। कंपनी का मार्केट कैप 27,562.16 करोड़ रुपए कम हो गया।

Adani Total के शेयरों में एक दिन पहले 8.67 फीसदी की गिरावट के साथ बंद और कंपनी के शेयर 306.95 रुपए की गिरावट के साथ 3232.90 पर देखने को मिली। कंपनी के मार्केट कैप को 33,758.67 करोड़ रुपए का नुकसान हो गया।

Adani Wilmer के शेयरों में शुक्रवार को 9.56 फीसदी की गिरावट देखने को मिली और दाम 52.80 रुपए कम होकर 499.70 रुपए पर बंद हुए, जिसकी वजह से अडानी की कंपनी का मार्केट कैप 6,862.30 करोड़ रुपए कम हो गया।

Gautam Adani की 7 कंपनियों के मार्केट कैप में कुल लॉस 1.40 लाख करोड़ रुपए का देखने को मिला है, जिसके और बढ़ने की संभावना है।

यह भी पढ़े:

Free Ration: केंद्र सरकार का बड़ा ऐलान! इन लोगों को अगले 1 साल तक मिलेगा मुफ्त अनाज

केंद्र सरकार ने शुक्रवार को गरीबों को मुफ्त अनाज दिए जाने को लेकर कैबिनेट में बड़ा फैसला लिया। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कैबिनेट बैठक की जानकारी देते हुए बताया कि सरकार ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत देश के 80 करोड़ लोगों को मिलने वाले मुफ्त राशन को एक साल के लिए आगे बढ़ा दिया है। इससे केंद्र सरकार को 2 लाख करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।

Also Read - Winter vacation 2023: सरकार का आया बड़ा फैसला, 1 जनवरी से इतने दिन तक बन्द रहेंगे सभी स्कूल, जानिए कहां कितने दिन की छुट्टी!

 केंद्रीय मंत्री ने बताया कि राशन के लिए गरीबों को एक भी रुपये नहीं देना होगा। इस योजना पर सरकार हर साल 2 लाख करोड़ रुपये खर्च कर रही है।

केंद्रीय खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि सरकार राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एक्ट के तहत चावल, गेहूं और मोटा अनाज क्रमश: 3,2,1 रुपये प्रति किलो की दर से देती है। सरकार ने फैसला लिया है कि दिसंबर 2023 तक यह पूरी तरह से मुफ्त मिलेगा।

इससे पहले केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे ने बताया कि सितंबर में सरकार ने इस योजना की समयसीमा को तीन महीने के लिए 31 दिसंबर तक बढ़ा दिया था।

 कोविड के समय गरीब लोगों को राहत पहुंचाने के लिए यह योजना लाई गई थी। बीते 28 महीने में सराकर ने गरीबों को मुख्त राशन पर 1.80 लाख करोड़ रुपये खर्च किए।

कोविड संकट में शुरू हुई थी योजना

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना को मार्च 2020 में कोविड संकट के दौरान लागू किया गया था। इस योजना का लाभ देश के 80 करोड़ लोगों को मिलता है। इसके तहत बीपीएल कार्ड वाले परिवारों को हर महीने प्रति व्यक्ति 4 किलोग्राम गेहूं और 1 किलोग्राम चावल मुफ्त दिया जाता है। बीते कई महीनों से इस योजना को बढ़ाया जा रहा है।

इससे पहले 3 महीने के लिए बढ़ाई गई थी योजना

इस योजना को सबसे पहले मार्च 2020 में पहले चरण 3 महीनों यानी अप्रैल-जून 2020 के लिए पहले चरण में लागू किया गया था। अब तक इस स्कीम के 7 चरण हो चुके हैं।

मार्च 2022 में इसे 6 महीने के लिए यानी सितंबर तक बढ़ाया गया। उसके बाद तीन महीनों के लिए यानी दिसंबर और अब केंद्रीय कैबिनेट ने इस योजना को एक साल तक के लिए बढ़ा दिया है।

कोविड महामारी के बाद से आर्थिक तंगी और महंगाई की मार झेल रहे देश के करोड़ों गरीब परिवारों को केंद्र सरकार ने फिर से राहत दी है। केंद्र ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कवर किए गए लोगों को अगले एक साल यानी दिसंबर 2023 तक मुफ्त में राशन उपलब्ध कराने का फैसला किया है।

 गरीबों को मुफ्त अनाज मुहैया कराने के लिए सरकार ने 2020 में प्रधान मंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (PM Garib Kalyan Anna Yojana) शुरू की थी।

इस कल्याणकारी योजना के तहत डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर (DBT) के अंतर्गत शामिल व्यक्तियों समेत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) और बीपीएल परिवारों के तहत शामिल सभी लाभार्थियों को प्रति व्यक्ति प्रति माह 5 किलो अनाज मुफ्त दिया जाता है।

बीपीएल कार्ड की पात्रता क्या है ?

हर परिवार को पात्रता के अनुसार अलग-अलग प्रकार के राशन कार्ड जारी किये जाते है। बीपीएल राशन कार्ड सिर्फ गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों को ही दिया जाता है।

अगर आप भी ऐसे परिवार के अंतर्गत आते है तो आपको भी बीपीएल राशन कार्ड बनवाकर हर महीने मुफ्त अनाज समेत कई सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं। हालांकि, आवेदन करने से पहले इसकी पात्रता की शर्तें जान लें।

BPL राशन कार्ड कैसे बनवाएं ?

खाद्य विभाग पात्रता के अनुसार राशन कार्ड जारी करता है। अगर आपका नाम बीपीएल सूची में है तब आपको बीपीएल राशन कार्ड मिलेगा।

 BPL यानी Below Poverty Line, वे परिवार जो गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करते हैं।

Share this story