सावधान! शहर में घूम रहा Serial Kisser, जबरदस्ती महिलाओं को kiss करके हो जाता है फरार, वीडियो वायरल...

This serial kisser takes the kisses of women by roaming around: तेजी से वायरल हो रहा सीसीटीवी फुटेज जमुई के सदर अस्पताल का बताया जा रहा है। सदर अस्पताल में एक महिला के साथ हुआ ये हादसा अब चर्चा का विषय बन गया है। वीडियो में देख सकते हैं कि एक महिला मोबाइल फोन पर किसी से बात कर रही है तभी पीछे से एक युवक आता है और महिला को पकड़कर जबरदस्ती उसे किस करने लगता है।
अब तक आपने सीरियल किलर के बारे में तो सुना होगा, लेकिन क्या कभी सीरियल किसर के बारे में सुना है? ये बात अटपटी भले लगे लेकिन ऐसा ही कुछ हुआ है बिहार में यहां मिले सीसीटीवी फुटेज में जो नजारा कैद हुआ, उसे देखकर कोई भी हैरान रह जाएगा। मामला बिहार के जमुई का है।
हाल ही में तेजी से वायरल हो रहा सीसीटीवी फुटेज जमुई के सदर अस्पताल का बताया जा रहा है। सदर अस्पताल में एक महिला के साथ हुआ ये हादसा अब चर्चा का विषय बन गया है।
वीडियो में देख सकते हैं कि एक महिला मोबाइल फोन पर किसी से बात कर रही है तभी पीछे से एक युवक आता है और महिला को पकड़कर जबरदस्ती उसे किस करने लगता है।
इस दौरान महिला खुद को छुड़ाने का भरसक प्रयास करती है, लेकिन युवक ने उसे इतनी ज़ोर से पकड़ा है कि वो काफी देर तक इसमें कामयाब नहीं हो पाती। आखिरकार वो किसी तरह युवक को झटकती है और तभी आरोपी भाग जाता है।
महिला अस्पताल में कार्यरत एक स्वास्थ्यकर्मी है जिसे दिनदहाड़े एक युवक ने जबरन किस कर लिया। अब महिला ने मामले की शिकायत पुलिस में की है और पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है।
सावधान! शहर में घूम रहा Serial Kisser, जबरदस्ती महिलाओं को kiss करके हो जाता है फरार, वीडियो वायरल#viralvideo pic.twitter.com/j29Z8tJs1i
— Live Bharat News (@livebharatnews) March 15, 2023
ये भी कहा जा रहा है कि संभव है कि युवक ने किसी और के साथ भी ऐसी हरकत की हो, लेकिन फिलहाल ऐसी कोई अन्य शिकायत नहीं मिली है। पुलिस आसपास की महिलाओं से इस संबंध में पूछताछ कर रही है और हुलिये के आधार पर युवक की तलाश भी जारी है।
इस तरह की अजीबोगरीब वारदात देखकर पुलिस भी हैरान है। बहरहाल पुलिस ने कहा कि वो जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लेगी।
बिहार के जमुई में राह चलती महिलाओं को पकड़कर जबरन किस करने और छेड़छाड़ करने वाला शख्स अब पुलिस की गिरफ्त में हैं। बीते दिनों उसने अपनी हरकतों से इलाके में सनसनी फैला दी थी।
महिलायें अकेले बाहर निकलने से कतरा रही थी। जबरन किस करते हुए उसके कई वीडियों सीसीटीवी कैमरे पर कैद हुए थे।
पुलिस अब उससे कड़ाई से पूछताछ कर रही हैं। छेड़छाड़ के आरोपी युवक का नाम मोहम्मद अकरम बताया जा रहा हैं।
बताया जा रहा हैं की गिरफ्त में आया मोहम्मद अकरम क्षेत्र में सक्रिय आवारा युवकों और असामाजिक तत्वों का लीडर था। इनका गिरोह ना सिर्फ महिलाओं से छेड़छाड़ करता था बल्कि लूटपाट की घटनाओं को भी अंजाम देता था। पुलिस ने उसे देर रात महिसौड़ी से हिरासत में ले लिया।
जांच में मालूम हुआ की पिछली घटनाओं के बाद किसी भी महिला ने लोकलाज के डर से आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज नहीं कराया था लेकिन एक चतुर्थ वर्ग की कर्मचारी के साथ जब यह घटना सामने आई तो उसने थाने में लिखित में इसकी तहरीर दी।
इसी मामले में आरोपी का वीडियो भी पुलिस के हाथ लगा था जिसके बाद उसकी सरगर्मी से तलाश की जा रही थी। पुलिस अब उसके दूसरे मनचले साथियों की भी तलाश कर रही हैं।