×

शिक्षकों की कमी से जूझ रहा ग्राम भारती महाविद्यालय, 7 विषयों की पढ़ाई प्रभावित

ग्राम भारती कॉलेज में 7 विषयों में शिक्षक नहीं, छात्रों की पढ़ाई प्रभावित

रामगढ़ (कैमूर)। ग्राम भारती महाविद्यालय में शिक्षकों की कमी का मामला सामने आने के बाद विद्यार्थियों की पढ़ाई को लेकर चिंता बढ़ गई है। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा के अधीन संचालित इस महाविद्यालय में सात प्रमुख विषयों में शिक्षक उपलब्ध नहीं हैं।

छात्रों से बातचीत के दौरान सामने आई इस समस्या को विशाल सिंह ने गंभीरता से उठाया। बताया गया कि इतिहास, प्राचीन इतिहास, वाणिज्य, वनस्पतिशास्त्र, उर्दू, संस्कृत और अंग्रेजी विषयों में शिक्षकों की कमी के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।

छात्रों की समस्या को लेकर विशाल सिंह ने छात्रहित में सहयोग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। इसके साथ ही उन्होंने राज्यपाल को आवेदन भेजकर महाविद्यालय में संबंधित विषयों के शिक्षकों की जल्द नियुक्ति या व्यवस्था कराने की मांग की है।

छात्रों की समस्या को लेकर विशाल सिंह ने छात्रहित में सहयोग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। इसके साथ ही उन्होंने राज्यपाल को आवेदन भेजकर महाविद्यालय में संबंधित विषयों के शिक्षकों की जल्द नियुक्ति या व्यवस्था कराने की मांग की है।

शिक्षकों की कमी का सीधा असर विद्यार्थियों की पढ़ाई और शैक्षणिक तैयारी पर पड़ रहा है। ऐसे में छात्रों के सामने यह सवाल खड़ा हो गया है कि यदि नियमित कक्षाओं के लिए शिक्षक ही उपलब्ध नहीं होंगे, तो उनकी पढ़ाई कैसे पूरी होगी और भविष्य की तैयारी किस तरह होगी।

अब देखना होगा कि संबंधित विश्वविद्यालय और शिक्षा विभाग इस मामले में कब तक कदम उठाते हैं और महाविद्यालय में शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए क्या कार्रवाई की जाती है।

Share this story