×

Bihar Weather Update: बिहार में सक्रिय हुआ मानसून, इन जिलों में होगी झमाझम बारिश

Bihar Weather Update: बिहार में सक्रिय हुआ मानसून, इन जिलों में होगी झमाझम बारिश

Bihar Weather Update:​​​​​​​ आज बिहार के उत्तर-मध्य, उत्तर-पूर्व और दक्षिण-पूर्व भागों के एक या दो स्थानों पर वज्रपात व मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। राजधानी पटना समेत दक्षिण मध्य भागों में दोपहर बाद बादल छाए रहने की संभावना है।

बता दें कि पटना मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से 24 घंटों के दौरान लखीसराय, जमुई, नालंदा, शेखपुरा, बांका और पटना को लेकर येलो अलर्ट, जबकि भोजपुर और शेखपुरा के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

दूसरी ओर, रविवार को पटना समेत आसपास के इलाकों में उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे। हालांकि, रात 10 बजे से राजधानी में मूसलाधार बारिश शुरू हुई, जो देर रात तक होती रही।

इन जगहों पर हो सकती है बारिश


मौसम विभाग द्वारा आज पटना, नालंदा और गया समेत आसपास के क्षेत्रों में झमाझम बारिश की संभावना जताई गई है। बता दें कि पटना में आज न्यूनतम 26 और अधिकतम 35 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने का अनुमान है। 

वहीं बिहार के कुछ इलाकों में आज आंधी-तूफान जैसी स्थिति भी बन सकती है। जारी किए गए पूर्वानुमान के अनुसार आज सीवान, सारण, पूर्वी चंपारण, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल, पटना, पश्चिमी चंपारण, गया, नालंदा, शेखपुरा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद और गोपालगंज के एक से दो स्थानों पर बारिश की संभावना जताई गई है।

वहीं, इसके अलावा सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, शिवहर, समस्तीपुर, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया में अधिकांश जगहों पर आज बारिश हो सकती है।

पटना और आसपास के इलाकों का तापमान


पटना में आज अधिकतम 35 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने का अनुमान है। 

वहीं, मुजफ्फरपुर में आज अधिकतम 34 और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने की संभावना है। इसके अलावा, भागलपुर में आज अधिकतम 35 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस तापमान रह सकता है।

इस महीने पूरी हो सकती है बारिश की कमी


पटना मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों की माने तो पिछले 02 दिनों में मानसूनी बादलों की सक्रियता बढ़ने के बावजूद भी सूबे में 27 प्रतिशत बारिश की कमी बनी हुई है। लेकिन अगर इस तरह बारिश होती रही तो ये कमी पूरी हो सकती है। 

IMD पटना के अनुसार मॉनसून ट्रफ रेखा अभी हिमालय की तलहटी से होकर गुजर रही है। साथ ही बंगाल की खाड़ी की ओर एक कम दबाव का क्षेत्र विकसित हो रहा है।

इसके प्रभाव से प्रदेश में मॉनसूनी बादलों का प्रवाह बढ़ा है। नमी बढ़ने से कुछ जगहों पर वज्रपात की घटनाएं संभावित है।

हालांकि, फिलहाल प्रदेश में कहीं भी भारी बारिश की स्थिति बनती नहीं दिख रही है।

Share this story