×

गजब का प्यार! रशियन दुल्हनिया को बिहारी लड़के से प्यार, झोपड़ी में भी रहने को तैयार

 Russian Woman Julie, Rahul Yadav, Bihar News, Bhagalpur News, Purnia News, Namit Bhay, Viral Video Fact Check, Russian Woman Viral Story, Bihar Marriage News, Social Media Viral News, Foreign Woman in Bihar, Viral Love Story, Fake News Alert, Bihar Latest News, Hindi News, Viral News Investigation, Social Media Fact Check

बिहार: प्यार की एक अनोखी कहानी इन दिनों चर्चा में है। रूस की रहने वाली एक युवती अपने प्रेमी से शादी करने के लिए भारत पहुंची है। बताया जा रहा है कि युवती का नाम जूली है और वह बिहार के भागलपुर के रहने वाले राहुल यादव से शादी करना चाहती है। राहुल आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से है और उसका घर जर्जर हालत में है। इसके बावजूद जूली ने उससे शादी करने का फैसला नहीं बदला है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राहुल नौकरी के सिलसिले में रूस गया था। वहीं उसकी मुलाकात जूली से हुई। दोनों के बीच दोस्ती हुई और धीरे-धीरे यह रिश्ता प्यार में बदल गया। करीब छह महीने पहले राहुल अपने गांव बिहार लौट आया। इसके बाद भी दोनों का रिश्ता बना रहा और वे दूर रहकर एक-दूसरे के संपर्क में रहे।

राहुल की जिंदगी देखकर भी नहीं बदला जूली का फैसला

बताया जा रहा है कि जूली ने राहुल से शादी करने के लिए भारत आने का फैसला किया। वह अपने परिवार के साथ बिहार पहुंची और राहुल उसे अपने घर ले गया। वहां जूली ने राहुल के परिवार की आर्थिक स्थिति और उसके घर की हालत देखी, जो रूस में उसकी जिंदगी से काफी अलग थी।

हालांकि, इन परिस्थितियों के बावजूद जूली राहुल से शादी करना चाहती है। रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों के परिवार भी इस रिश्ते के लिए राजी हो गए हैं। सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं के मुताबिक, दोनों की शादी नवंबर में हो सकती है। हालांकि, शादी की तारीख की पुष्टि नहीं हुई है।

 

Share this story