×

Madhubani News: राजद महिला प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष ने बेनीपट्टी प्रखंड अध्यक्ष पद पर ललिता कुमारी को किया मनोनीत

Madhubani News: राजद महिला प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष ने बेनीपट्टी प्रखंड अध्यक्ष पद पर ललिता कुमारी को किया मनोनीत 

Madhubani News: मधुबनी मे बेनीपट्टी प्रखंड क्षेत्र के आर के कॉमर्स के प्रांगण में राष्ट्रीय जनता दल महिला प्रकोष्ठ के प्रखंड स्तरीय बैठक सह सम्मान समारोह राजद प्रखंड अध्यक्ष रामबरण राम के अध्यक्षता एवं महिला जिला अध्यक्ष सह पार्षद रेणु यादव एवं प्रधान महासचिव अलका झा के उपाथिति में बैठक हुई। बैठक के शुरुआत के पहले चरण में समाजवादी नेता समाजवाद के मजबूत सिपाही और राष्ट्रीय जनता दल के संस्थापक सदस्य स्व० रघुवंश प्रसाद सिंह को उनकी तीसरी पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। बैठक में सर्वसहमति से ललिता कुमारी को राजद महिला प्रकोष्ठ प्रखंड अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया। 


बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष रेणु यादव ने कहा कि प्रत्येक बूथ पर जाकर महिला संगठन को मजबूत करना है केंद्र सरकार के झांसे में नहीं आना है। महिला की आधी आबादी है इस पर जोर देना है और प्रत्येक पंचायत के प्रत्येक वार्ड में जाकर सभी महिला को संगठित करना है। महिला संगठित होगी तो पार्टी का मजबूती बढ़ेगा  पार्टी को मजबूत बनाने के लिए महिला संगठन का विस्तार और बूथ स्तरीय कमेटी बनाने के लिए जोर दिया गया। पार्टी को धराधार बनाने के लिए प्रत्येक बूथ पर कम से कम 10 सदस्य महिला टीम बनाने को लेकर जोड़ दिया। साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव एवं विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारी करनी है और सभी लोग इसी तैयारी में लगे हैं।


जिला प्रधान महासचिव अलका झा ने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने की पहल हमारी सरकार के द्वारा लगातार की जा रही है। जब हम पंचायत और बूथ स्तर पर महिलाओं को संगठन में दायित्व सौंपेंगे, तो निश्चय ही आने वाले समय में हम हर परिवार तक पहुंचने में सफल होंगे। इससे केंद्र में बैठी भाजपा सरकार जो गरीब शोषित और वंचितों को विकास की मुख्यधारा से दरकिनार करना चाहती है, उसे 2024 में करारा जवाब मिलेगा। 


प्रखंड अध्यक्ष रामवरण राम ने अपने अध्यक्षता भाषण में कहा केंद्र और राज्य में भाजपा और उसकी सरकारों द्वारा निभाई गई विभाजनकारी राजनीति के कारण मणिपुर आज बड़े पैमाने पर जल रहा है। देश भर में अपनी कार्यप्रणाली की विशेषता, भाजपा एक बार फिर अपने राजनीतिक लाभ के लिए समुदायों के बीच सदियों पुराने जातीय तनाव को बढ़ा रही है।


बैठक में  महिला प्रदेश महासचिव गायत्री देवी, बिभा देवी, निर्मला देवी,अनिता देवी, आलिमा खातून, हीरा देवी, सोनी देवी, आशा देवी, अंजू देवी,सोना देवी,मंजू देवी,रामकुमारी देवी,मंजुला देवी,हेमा देवी,कविता देवी, राजकुमारी देवी, वंदना देवी, शीला देवी, उर्मिला देवी, रामदुलारी देवी, किरण देवी,आपदा जिला अध्यक्ष संजय कुमार यादव, पंचायती राज प्रकोष्ठ अध्यक्ष जहांगीर अली, जिला प्रवक्ता इंद्रजीत राय कामेश्वर यादव, विजय यादव, ओमप्रकाश यादव, भोगेंद्र यादव, पवन भारती,लालबहादुर यादव, मुसाफिर यादव, मिश्रीलाल यादव, अशोक कुमार, रिझान ठाकुर, महबूब राजा , अमोल झा गोपाल यादव, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Share this story