×

Madhubani News: नौकरी के नाम पर ठगी, अंतर्राज्यीय साइबर गैंग गिरफ्तार

Madhubani News: नौकरी के नाम पर ठगी, अंतर्राज्यीय साइबर गैंग गिरफ्तार 
मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अंतर्राज्यीय साइबर गैंग गिरफ्तार 

Madhubani News: मधुबनी पुलिस ने साइबर अपराध पर बड़ी चोट करते हुए अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय, मधुबनी द्वारा 24 अप्रैल 2026 को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ऑनलाइन नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 4 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।

दिनांक 24.04.2026 को साइबर थाना को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि अंधराठाढ़ी क्षेत्र के कुछ युवक लौकहा रेलवे स्टेशन के पास फर्जी वेबसाइट और कॉल के जरिए बेरोजगारों से नौकरी के नाम पर वित्तीय ठगी कर रहे हैं। वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सशस्त्र बल के साथ स्टेशन के पीछे स्थित एक मकान में छापेमारी की।

मौके से चार अभियुक्तों को पकड़ा गया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान 1. नौशाद आलम, 2. मो० नजीबुद्दीन, 3. मो० अनस एवं 4. मो० तनवीर आलम के रूप में हुई है। सभी अभियुक्त थाना अंधराठाढ़ी, जिला मधुबनी के निवासी हैं। पूछताछ में सभी ने ऑनलाइन नौकरी का झांसा देकर ठगी करने की बात स्वीकार की।

तलाशी के दौरान इनके पास से 7 मोबाइल फोन, 15 सिम कार्ड, 20 एटीएम कार्ड तथा 5 ग्राहक रजिस्टर बरामद किए गए। सभी सामग्रियों को विधिवत जब्त कर लिया गया है।

इस मामले में मधुबनी साइबर थाना कांड संख्या-20/26, दिनांक-22.04.2026 के तहत BNS की धारा 303(2), 318(4), 319(2), 61(2), 112(2), 3(5) एवं IT Act 2000 की धारा 66(सी)/66(डी) के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है।

Share this story