कैमूर में प्रेम प्रसंग के चक्कर में युवक युवती फरार, युवती के परिजनों ने लगाया पुलिस पर आरोप

बिहार। कैमूर जिले में दुर्गावती थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत धड़हर में एक युवक व युवती 24 दिसंबर 2022 को घर से फरार हो गए। दोनों युवक व युवती एक ही गांव के निवासी थे। आपको बता दें कि सुबह 10:00 बजे धड़हर गांव निवासी रामप्यारे राय की 17 वर्षीय पुत्री रूमा अपने घर से स्कूल पढ़ने के लिए निकली थी उसी समय उसी गांव के ईतराज राजभर के 18 वर्षीय पुत्र शशिकांत राजभर उसे भगा ले गया।
पूरा मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। लड़की के घर वालों ने लड़के, उसके परिजनों व उसके साथियों पर जबरजस्ती शादी करने की नियत से अपहरण करने का आरोप लगाया है। स्कूल गयी युवती जब घर नहीं आयी तो परिजनों को चिंता होने लगी।
कभी खोजबीन के बाद फिर जाकर पता चला कि गाँव का ही एक लड़का उसे भगा कर ले गया है। फिर परिजनों ने दुर्गावती थाने में उसकी रिपोर्ट दर्ज कराई। काफी दिन बीत जाने के बाद भी दुर्गावती पुलिस युवक युवती को खोजने में असमर्थ रही। जब युवती के परिवार वाले थाने पर पहुंचे थाना अध्यक्ष इस मामले में हिलाहवाली करते दिखे। लगभग दो महीना से ज्यादा का समय हो गया लेकिन अभी भी कैमूर पुलिस को युवक युवती की खोज खबर नहीं लगी है।
लड़की के परिजनों ने यहां तक आरोप लगाया है कि पुलिस लड़के वालों की तरफ से पैसा लेकर इस मामले में लीपापोती कर रही है।
वहीं लड़की के परिजनों ने दोनों को लापता मानते हुए ऐलान किया है कि फ़ोटो देखकर जो भी व्यक्ति इन लड़के लड़कियों की इन नंबरों पर (9771084863, 7739063700, 8409544641, 9431822979, 8986108343, 8544428170, 9431800096) सूचना देगा उसे इनाम दिया जाएगा।