×

10वीं की छात्रा कोचिंग के जगह जाने लगी होटल, और फिर...

व्व

बिहार। होटल में चल रहे देह व्‍यापार में किशोरियों की भूमिका से पुलिस भी सकते में है। स्टेशन रोड के एक होटल में छापेमारी के दौरान 10वीं की दो छात्रा, बेगूसराय की एक छात्रा समेत चार को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने बताया कि अनैतिक देह व्यापार (गंदा काम) के मामले में मथुरापुर के कुणाल कुमार, अलौली के अंबा के प्रभाष उर्फ छोटू और मेहसौड़ी के शमीम को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार महिला और किशोरियों की मेडिकल जांच सदर अस्पताल में कराई गई। महिला थाना की दारोगा किरण कुमारी ने बताया कि कोर्ट में बयान दर्ज करवाने के बाद विचार किया जाएगा कि हिरासत में लिए गए महिला और किशोरियों के मामले में क्या कार्रवाई करनी है।

मिली जानकारी के अनुसार प्रशिक्षु डीएसपी मृदुलता के नेतृत्व में दारोगा किरण कुमारी और महिला पुलिस द्वारा उक्त होटल में छापेमारी की गई तब मामला उजागर हुआ। वर्ग 10वीं की हिरासत में लिए गए दो छात्रा के अभिभावकों का कहना हुआ कि कोचिंंग के नाम पर दोनों घर से निकलती थी। हिरासत में लिए गए बेगूसराय की युवती का कहना हुआ कि वह अलौली के एक कालेज में काम से आई थी। वह अधिक कुछ नहीं बता पाई।

हिरासत में लिए गए तीन किशोरियों की मां पुलिस को अगर-मगर बताती रही। अपना नाम- पता भी गलत बताया था। महिला के पति के आने बाद उसकी पहचान हो पाई। हिरासत में लिए गए किशोरियों की बातों को माने तो वह 10वीं की छात्रा है। उसकी आयु 13-से 14 साल की रही होगी। महिला पुलिस का कहना है कि इस उम्र में इतनी बड़ी वारदात सामने आने पर और गहन जांच की जरूरत तो है ही। वैसे, इन किशोरियों का कहना हुआ कि गांव का ही युवक उसे बुलाकर ले गया था। वह होटल सिर्फ बातचीत करने को गई थी।

https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-2953008738960898" crossorigin="anonymous">

 10वीं की छात्रा कोचिंग के जगह जाने लगी होटल और फिर...​​​​​​​

मेडिकल जांच कराई गई है। रिपोर्ट आने बाद स्पष्ट हो पाएगा कि हिरासत में लिए गए लड़कियों की वास्तविक उम्र क्या है और वह अनैतिक व्यापार में शामिल थी। - किरण कुमारी, दारोगा, महिला थाना, खगडिय़ा।

Share this story