कोलकाता में मणिपाल हॉस्पिटल ने लॉन्च की उन्नत आपातकालीन MARS एम्बुलेंस सेवा
कोलकाता। मणिपाल हॉस्पिटल कोलकाता ने शहर में अपनी उन्नत Manipal Ambulance Response Service (MARS) का आधिकारिक शुभारंभ किया, जो पूर्वी भारत में आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। इस सेवा के तहत 17 अत्याधुनिक मणिपाल एम्बुलेंस की फ्लीट शुरू की गई है, जिनमें ACLS (Advanced Cardiac Life Support) और BLS (Basic Life Support) यूनिट शामिल हैं। इसके साथ ही 20 KARMA एम्बुलेंस भी जोड़ी गई हैं, जो कोलकाता पुलिस के सहयोग से सड़क दुर्घटना पीड़ितों को गोल्डन-आवर में त्वरित सहायता प्रदान करेंगी।

मणिपाल हॉस्पिटल वर्तमान में प्रतिदिन 100 से अधिक MARS एम्बुलेंस के माध्यम से लगभग 500 आपातकालीन कॉल का जवाब देता है। लॉन्च कार्यक्रम में कोलकाता और बिधाननगर पुलिस कमिश्नरेट के वरिष्ठ अधिकारी—मुकेश, IPS; रूपेश कुमार, जॉइंट कमिश्नर (ट्रैफिक); येइलवाड श्रीकांत जगन्नाथराव, IPS; और नीमा नोरबू भूटिया, डीसीपी (ट्रैफिक)—उपस्थित रहे। मणिपाल हॉस्पिटल की ओर से डॉ. मैबल वास्नाइक, डॉ. इंद्रनील दास, डॉ. किशेन गोयल, डॉ. सुजॉय दास ठाकुर और डॉ. अयनाभ देबगुप्ता समेत कई विशेषज्ञ मौजूद थे।
MARS एम्बुलेंस फ्लीट उन्नत सुविधाओं से सुसज्जित है। प्रत्येक एम्बुलेंस में ECG मशीन, वेंटिलेटर, डिफिब्रिलेटर, मल्टी-पैरामीटर मॉनिटर, सिरिज पंप और अन्य आवश्यक उपकरण उपलब्ध हैं, जिनके माध्यम से अस्पताल पहुँचने से पहले ही मरीज को स्थिर करने की सुविधा मिलती है। हर एम्बुलेंस चालक BLS प्रमाणित है और दो EMT लगातार मरीज की स्थिति का लाइव अपडेट ALS डॉक्टरों को भेजते रहते हैं।
KARMA एम्बुलेंस सड़क दुर्घटना पीड़ितों को तुरंत चिकित्सा सहायता देने में अहम भूमिका निभाएंगी। इन एम्बुलेंस के माध्यम से ट्रॉमा और गंभीर दुर्घटना मामलों में मृत्यु दर को 25 से 30 प्रतिशत तक कम करने का लक्ष्य है। विशेषज्ञों का कहना है कि आपात स्थिति में समय पर प्री-हॉस्पिटल हस्तक्षेप जीवन बचाने की संभावना को कई गुना बढ़ा देता है।

डॉ. इंद्रनील दास ने कहा कि देश में देरी से मिलने वाली चिकित्सा सहायता गंभीर परिणामों का प्रमुख कारण है। कोलकाता में हार्ट अटैक और स्ट्रोक के मामलों में तेजी से वृद्धि हुई है, ऐसे में MARS का शुभारंभ शहर के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। डॉ. किशेन गोयल के अनुसार, समय पर चिकित्सा हस्तक्षेप होने से गंभीर मरीजों की जीवित रहने की संभावना काफी बढ़ जाती है। डॉ. सुजॉय दास ठाकुर ने कहा कि ट्रॉमा मामलों में समय पर हस्तक्षेप से मृत्यु दर में उल्लेखनीय कमी लाई जा सकती है।
कोलकाता के भीतर मणिपाल हॉस्पिटल की किसी भी इकाई में भर्ती की आवश्यकता वाले मरीजों को MARS एम्बुलेंस द्वारा मुफ्त अस्पताल ड्रॉप-ऑफ सुविधा दी जाएगी। विशेषज्ञों का मानना है कि समय पर प्री-हॉस्पिटल केयर गंभीर आपात स्थितियों में मृत्यु दर को 40 प्रतिशत तक कम कर सकती है।
MARS सेवा के पूर्ण संचालन के साथ मणिपाल हॉस्पिटल ईस्ट का उद्देश्य कोलकाता और पूर्वी भारत में आपात चिकित्सा सेवाओं को नई दिशा देना है, जहाँ विशेषज्ञ देखभाल अस्पताल पहुँचने से पहले ही शुरू हो सके।
