×

पश्चिम बंगाल में मुफ्त HPV वैक्सीनेशन अभियान शुरू, बिधाननगर अस्पताल से हुआ शुभारंभ

पश्चिम बंगाल में मुफ्त HPV वैक्सीनेशन अभियान शुरू, बिधाननगर अस्पताल से हुआ शुभारंभ

 प्रीति सिंह की रिपोर्ट

पश्चिम बंगाल में महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाने के लिए एक बड़ी स्वास्थ्य पहल की शुरुआत की गई है। शनिवार को मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद शमिक भट्टाचार्य ने कोलकाता के बिधाननगर सब-डिविजनल अस्पताल से राज्यव्यापी मुफ्त HPV (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) वैक्सीनेशन अभियान का शुभारंभ किया। यह कार्यक्रम भारत सरकार और पश्चिम बंगाल सरकार के संयुक्त सहयोग से शुरू किया गया है।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, इस अभियान के तहत राज्यभर के सरकारी मेडिकल कॉलेजों, जिला अस्पतालों, उप-जिला अस्पतालों और अन्य सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर 14 वर्ष की किशोरियों को मुफ्त HPV वैक्सीन लगाई जाएगी। पहले चरण में 200 से अधिक स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण की व्यवस्था की गई है।

पश्चिम बंगाल में मुफ्त HPV वैक्सीनेशन अभियान शुरू, बिधाननगर अस्पताल से हुआ शुभारंभ

मुख्यमंत्री ने बताया कि केंद्र सरकार ने पश्चिम बंगाल के लिए लगभग 7 लाख से अधिक HPV वैक्सीन डोज उपलब्ध कराई हैं, जिससे बड़ी संख्या में किशोरियों को इस अभियान का लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि HPV संक्रमण महिलाओं में होने वाले लगभग 99.7 प्रतिशत सर्वाइकल कैंसर मामलों के लिए जिम्मेदार होता है। ऐसे में यह टीकाकरण भविष्य में कैंसर के खतरे को काफी हद तक कम करने में मदद करेगा।

केंद्र सरकार ने फरवरी 2026 में देशभर में HPV वैक्सीनेशन अभियान शुरू किया था। इसके तहत 14 वर्ष की लड़कियों को मुफ्त Gardasil-4 वैक्सीन दी जा रही है। यह वैक्सीन HPV के उन प्रमुख प्रकारों से सुरक्षा प्रदान करती है जो सर्वाइकल कैंसर का कारण बनते हैं। टीकाकरण पूरी तरह स्वैच्छिक है और इसके लिए अभिभावकों की सहमति आवश्यक होगी।

पश्चिम बंगाल में मुफ्त HPV वैक्सीनेशन अभियान शुरू, बिधाननगर अस्पताल से हुआ शुभारंभ

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने इस पहल को महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए ऐतिहासिक कदम बताते हुए कहा कि समय रहते HPV वैक्सीन लगने से आने वाले वर्षों में सर्वाइकल कैंसर के मामलों में उल्लेखनीय कमी लाई जा सकती है। राज्य सरकार का लक्ष्य अधिक से अधिक किशोरियों तक इस सुविधा को पहुंचाना है ताकि उन्हें गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रखा जा सके।

पश्चिम बंगाल में मुफ्त HPV वैक्सीनेशन अभियान शुरू, बिधाननगर अस्पताल से हुआ शुभारंभ

 प्रीति सिंह

Share this story