×

बंगाल वोटिंग में बवाल! सुवेंदु सरकार को पीटा, हुमायूं कबीर के काफिले पर हमला, कई जिलों में हिंसा

लावपुर के बूथ नंबर 68 पर तृणमूल के गुंडों ने भाजपा एजेंट देबाशीष ओझा की पिटाई की।
प्रीति सिंह की रिपोर्ट- 

कोलकाता/पश्चिम बंगाल। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव 2026 के पहले चरण का मतदान हिंसा और हंगामे के बीच संपन्न हो रहा है। राज्य की 152 सीटों पर वोटिंग के दौरान कई जिलों से मारपीट, आगजनी और तोड़फोड़ की गंभीर घटनाएं सामने आई हैं।

मुर्शिदाबाद में हुमायूं कबीर पर हमला

मुर्शिदाबाद जिले के नौदा इलाके में हुमायूं कबीर के काफिले पर उपद्रवियों ने लाठी-डंडों और ईंटों से हमला कर दिया। इस दौरान उनके समर्थकों और तृणमूल कांग्रेस (TMC) कार्यकर्ताओं के बीच जमकर झड़प हुई। घटना के बाद कबीर ने उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।

दक्षिण दिनाजपुर में बीजेपी उम्मीदवार की पिटाई

दक्षिण दिनाजपुर के कुमारगंज में भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु सरकार पर कथित तौर पर हमला किया गया। आरोप है कि बूथ जैमिंग की सूचना पर पहुंचे सरकार को टीएमसी समर्थकों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। उन्होंने पुलिस पर निष्क्रियता का आरोप लगाया है।

कूचबिहार में केंद्रीय बलों का एक्शन

कूचबिहार के तूफानगंज में मतदान के दौरान भीड़ बेकाबू हो गई, जिसके बाद केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) को लाठीचार्ज करना पड़ा। सुरक्षा बलों ने स्थिति को नियंत्रित कर मतदान प्रक्रिया को जारी रखा।

लावपुर के बूथ नंबर 68 पर तृणमूल के गुंडों ने भाजपा एजेंट देबाशीष ओझा की पिटाई की।

 लावपुर के बूथ नंबर 68 पर तृणमूल के गुंडों ने भाजपा एजेंट देबाशीष ओझा की पिटाई की।

मालदा में EVM खराबी पर हंगामा

मालदा जिले के मोथाबाड़ी क्षेत्र में EVM में खराबी आने पर मतदाता भड़क उठे। गुस्साए लोगों ने चुनाव अधिकारी को घेर लिया और उनके साथ हाथापाई की। मौके पर भारी तनाव की स्थिति बन गई।

टीएमसी कैंप ऑफिस में तोड़फोड़

हरिश्चंद्रपुर में तृणमूल कांग्रेस के दो गुटों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि चुनावी कैंप कार्यालय में तोड़फोड़ कर दी गई। पार्टी के अंदरूनी मतभेद भी खुलकर सामने आए।

सिलीगुड़ी में TMC-BJP कार्यकर्ताओं की झड़प

सिलीगुड़ी के एक बूथ पर TMC और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच बहस के बाद धक्का-मुक्की शुरू हो गई। मौके पर मौजूद सुरक्षा बलों ने तुरंत हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रित किया।

EVM गाड़ी में मिलने का आरोप

जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र में एक लावारिस गाड़ी में EVM मिलने के आरोप से विवाद और गहरा गया। स्थानीय लोगों ने चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल उठाए।

‘बाहरी लोगों’ को लाने का आरोप

टीएमसी नेताओं ने दावा किया है कि अन्य राज्यों से विशेष ट्रेनों और बसों के जरिए लोगों को लाकर मतदान को प्रभावित करने की कोशिश की गई है। मामले की शिकायत चुनाव आयोग से की गई है।

 

Share this story