×

हुगली में दिलीप घोष की मौजूदगी में बीजेपी कार्यकर्ताओं की अहम बैठक

हुगली में दिलीप घोष की मौजूदगी में बीजेपी कार्यकर्ताओं की अहम बैठक
संवाददाता - प्रीति सिंह

हुगली, पश्चिम बंगाल। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता दिलीप घोष की मौजूदगी में हुगली जिले के चंपदानी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बैद्यबाटी में एक महत्वपूर्ण राजनीतिक सभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में लगभग 200 भाजपा सदस्य और कार्यकर्ता शामिल हुए।

 

हुगली, पश्चिम बंगाल।

इस बैठक का आयोजन स्थानीय मेहनती नेता अशोक सिंह के नेतृत्व में किया गया। उनके साथ विक्की सिंह, आग्नू साव, सिमंत पासवान, शिव शॉ, सुरेंद्र शॉ और सुरेंद्र राव ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।

सभा में देवराज यादव, प्रेम चौरसिया, अभिजीत वर्मा, सुनील भगत सहित जिले के कई वरिष्ठ भाजपा नेता भी मौजूद रहे। सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन की रणनीति, जमीनी मजबूती और जनसंपर्क को लेकर विस्तार से चर्चा की।

 

हुगली, पश्चिम बंगाल।

सूत्रों के अनुसार, बैठक में आम चुनाव से जुड़े कई अहम मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ। कार्यकर्ताओं ने दिलीप घोष के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में भारतीय जनता पार्टी ने कई राज्यों में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है।

हुगली, पश्चिम बंगाल।

सभा के दौरान दिलीप घोष के राजनीतिक सफर को भी याद किया गया और उनके अनुभव को पार्टी के लिए प्रेरणास्रोत बताया गया। कार्यकर्ताओं में आगामी चुनावों को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।

Share this story