बंगाल में भाजपा सरकार का गठन, 35 मंत्रियों ने ली शपथ! नए चेहरे और अनुभवी नेताओं को मिली जिम्मेदारी
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक नया अध्याय जुड़ गया है। राज्य में नई सरकार के गठन के साथ मुख्यमंत्री के नेतृत्व में कुल 35 मंत्रियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में समर्थकों की मौजूदगी रही। नई मंत्रिपरिषद में अनुभवी नेताओं के साथ-साथ कई नए चेहरों को भी मौका दिया गया है, जिससे सरकार ने अनुभव और युवा नेतृत्व के बीच संतुलन बनाने का प्रयास किया है।

नई मंत्रिपरिषद में 13 कैबिनेट मंत्री, 3 स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री और 19 राज्य मंत्रियों को शामिल किया गया है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि सरकार ने क्षेत्रीय, सामाजिक और संगठनात्मक संतुलन को ध्यान में रखते हुए मंत्रिमंडल का गठन किया है।

कैबिनेट मंत्रियों में दीपक बर्मन, तपस रॉय, डॉ. शंकर घोष, मनोज कुमार उरांव, अर्जुन सिंह, गौरी शंकर घोष, स्वपन दासगुप्ता, जगन्नाथ चट्टोपाध्याय, कल्याण चक्रवर्ती, अजय पोद्दार, शारदवत मुखर्जी, दूध कुमार मंडल और अनुप कुमार दास को शामिल किया गया है।
वहीं स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री के रूप में डॉ. इंद्रनील खान, मालती रावा राय और राजेश महतो ने शपथ ली।
राज्य मंत्रियों की सूची में जोएल मुर्मू, हरे कृष्ण बेरा, आनंदमय बर्मन, अशोक डिंडा, नदियार चंद बाउरी, विशाल लामा, शांतनु प्रमाणिक, मौमिता बिस्वास मिश्रा, उमेश राय, पूर्णिमा चक्रवर्ती, कौशिक चौधरी, भास्कर भट्टाचार्य, दिवाकर घरामी, अमिया किस्कू, कलिता माझी, गार्गी दास घोष, बिराज बिस्वास, दीपांकर जना और सुमना सरकार शामिल हैं।

राजनीतिक गलियारों में इस नई मंत्रिपरिषद को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। माना जा रहा है कि आगामी वर्षों में राज्य के विकास, रोजगार, उद्योग और बुनियादी ढांचे को लेकर सरकार कई बड़े फैसले ले सकती है। शपथ ग्रहण समारोह के बाद समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
