Bengal New Govt 2026: बंगाल में नई सरकार का काउंटडाउन शुरू, 9 मई को कोलकाता में BJP का शपथ समारोह
Bengal New Govt 2026: 9 मई को Kolkata में BJP का शपथ ग्रहण | TMC हार, 15 साल का शासन खत्म
Bengal New Govt 2026: पश्चिम बंगाल में नई सरकार के गठन को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सामिक भट्टाचार्य ने बुधवार को घोषणा की कि राज्य में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 9 मई को आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम ब्रिगेड परेड ग्राउंड, कोलकाता में सुबह 10 बजे से शुरू होगा। इस मौके पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है।
गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव दो चरणों में संपन्न हुए थे, जिसके बाद 4 मई को मतगणना हुई। नतीजों में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ही राज्य में टीएमसी के करीब 15 साल लंबे शासन का अंत हो गया।
आंकड़ों के मुताबिक, टीएमसी को मात्र 80 सीटें मिलीं, जबकि पिछले चुनाव में पार्टी ने 215 सीटों पर जीत हासिल की थी। वहीं भारतीय जनता पार्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 207 सीटों पर कब्जा जमाया, जबकि पिछले चुनाव में उसके पास केवल 77 सीटें थीं।
