भाजपा ने अशोक चौरसिया को सौंपी काशी क्षेत्र की कमान, नई प्रदेश टीम में मिली बड़ी जिम्मेदारी
भाजपा की नई प्रदेश कार्यकारिणी में अशोक चौरसिया को काशी क्षेत्र का अध्यक्ष बनाया गया। 2027 विधानसभा चुनाव से पहले संगठन में बड़ा बदलाव।
Jun 25, 2026, 17:13 IST
भाजपा ने अशोक चौरसिया को बनाया काशी क्षेत्र का अध्यक्ष...
वाराणसी। भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक पुनर्गठन के तहत काशी क्षेत्र की कमान अशोक चौरसिया को सौंप दी है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी द्वारा घोषित नई प्रदेश कार्यकारिणी में उन्हें काशी क्षेत्र का नया क्षेत्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
भाजपा की नई संगठनात्मक टीम को वर्ष 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पार्टी ने नई कार्यकारिणी में सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन को प्राथमिकता देते हुए विभिन्न वर्गों के नेताओं को जिम्मेदारियां सौंपी हैं।
काशी क्षेत्र अध्यक्ष बनाए जाने के बाद संगठन के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। माना जा रहा है कि अशोक चौरसिया के नेतृत्व में काशी क्षेत्र में संगठन को और मजबूती मिलेगी तथा आगामी चुनावों को लेकर पार्टी की तैयारियों को गति मिलेगी।