Rae Bareli news: घरेलू हिंसा और दहेज से प्रताड़ित पीड़ित महिला ने लगाई पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार! देखें वीडियो

Rae Bareli news: A woman victim of domestic violence and dowry appeals to the Superintendent of Police for justice!

 

एक तरफ जहां उत्तर प्रदेश सरकार महिलाओं की सुरक्षा सशक्तिकरण की बात करती है वहीं आज भी  महिलाएं न्याय के लिए दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं ।

 

जी हां ताजा मामला रायबरेली के थाना डीह क्षेत्र के गांव रोखा की रहने वाली पीड़िता वसीमा बानो के साथ यह घटना घटी है जिसकी शादी कुछ वर्ष पहले अमेठी जनपद के फुरसतगंज थाना क्षेत्र के फुरसतगंज कस्बे में वसीम नाम के युवक के साथ हुई थी।

 

 

 शादी के कुछ दिन बाद ही वसीम और उसके परिवार के लोग उसके साथ मारपीट व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के साथ ही साथ भारी-भरकम दहेज की डिमांड करने लगे। 

 

जब इसकी शिकायत उसने संबंधित थाना फुरसतगंज में की तो वहां पर ससुराल पक्ष के लोगों ने थाना प्रभारी से मिलकर जबरदस्ती सुलहनामा लिखवा लिया और उसके बाद उसे वहां से भगा दिया गया।

जिसके बाद पीड़िता अपने मायके रोखा आई और और घरवालों को पूरा वाकया बताया जिसके बाद आज पीड़िता पुलिस अधीक्षक रायबरेली आलोक प्रियदर्शी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई।

देखें वीडियो ....

<a href=https://youtube.com/embed/-I-pJsZbj30?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/-I-pJsZbj30/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

Rae Bareli news: शुक्रवार से श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन

नगर पंचायत शिवगढ़ के वार्ड नंबर आठ में जय शीतला माता मन्दिर समिति ढेकवा के द्वारा दिनांक सत्रह फरवरी 2023 दिन शुक्रवार से श्री मद भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है,

जय शीतला माता मन्दिर समिति ढेकवा के सदस्य धीरज मिश्र ने बताया कि मां शीतला के आशीर्वाद एवम समिति के सदस्यों व सभी ग्रामीणों के सहयोग से दिनांक सत्रह फरवरी दिन शुक्रवार से श्री मद भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है।

कथा प्रतिदिन अपराह्न एक बजे से तीन बजे तक तथा सायं सात बजे से दस तक अयोजित की जायेगी, क्षेत्र वासी व भक्तगण उक्त समय पर पहुंच कर कथा व्यास पण्डित अनूप तिवारी के मुखारबिंदु से स्फुटित कथा का रसपान कर सकते हैं।

धीरज मिश्र ने कहा कि दिनांक 25 फरवरी दिन शनिवार को कथा का समापन होगा तत्पश्चात अपराह्न दो बजे से हवन पूजन व विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। जिसमें सभी क्षेत्र वासी व भक्त गण आमन्त्रित हैं।

इस अवसर पर संतोष शुक्ल, संजय शुल्क, भजन सिंह, छोटू त्रिपाठी, इंद्रेश शुल्क, बब्लू सिंह, बलदेव सिंह, मान तिवारी, प्रेम तिवारी, राजेश मिश्र आदि लोग उपस्थित रहे।