Home Remedies: मच्छरों से हो गए हैं, परेशान तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, दिखेगा असर 

 
मच्छर एक ऐसी प्रजाति जो कभी दिन में तो कभी रात में आपको परेशान करते हैं। ये रात को आपके कानों में गूँजते हैं, आपका खून चूसते हैं, आपको काटते हैं। आप इनसे बचने के लिए अपनाए ये होम रेमेडीज। 

मच्छर यानी दिन रात आपके सिर पर मंडराता बीमारियों का खतरा है। विशेषज्ञों का कहना है कि सूर्योदय के पहले दो घंटे और सूर्यास्त के पहले के कई घंटों में इस मच्छर के काटने का सर्वाधिक खतरा रहा है।मच्छर आपका खून चूसते हैं, आपको काटते हैं। गर्मियों के सीजन में अगर बीमारियों से बचना है तो मच्छरों से बचना बेहद जरूरी है। ऐसे में कुछ लोग मच्छर मारने के लिए कॉयल, लिक्व‍िड या स्प्रे का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन फिर भी कोई फायदा नहीं होता है।  क्या आपको पता है इन्हें प्राकृतिक तरीके से खत्म किया जा सकता है।

 

 

 मच्छरों से बचने के लिए ऐसे कारगर घरेलू उपाय, जो आपकी इस समस्या को तुरंत दूर कर देंगे। इसके अलावा भी आप ये टिप्स अपना सकते हैं।अपने घर में कहीं भी किसी बर्तन में पानी को ढककर ही रखें। हल्के रंग के कपड़े पहनें क्योंकि डार्क रंग से मच्छर आकर्षित होते हैं। मच्छर के काटने से हो रही खुजली को कम करने के लोए कैट हुए जगह पर सेब का सिरका लगाएं।

 

अजवायन (Ajwain )


अजवायन के फूल की गंध से मच्छर दूर रहते हैं। अपने हाथों के बीच इसके फूल को निचोड़ लें या इसके पत्तों को अपनी त्वचा पर रगड़ें मच्छर आपसे दूर रहेंगे।
 

मिट्टी का तेल ( Kerosene Oil)

मिट्टी के तेल में 20 ग्राम नारियल तेल और करीब 30 बूंद नीम का तेल डालकर घोल बना लें. इसमें थोड़ा कपूर भी मिला लें. इस घोल को लालटेन में जलाएं तो मच्छर दूर रहेंगे। 

 

नीम का तेल ( Neem Oil)

आप यदि नारियल के तेल में नीम मिलाकर उसका दिया जलाएंगे तो उससे भी मच्छर भागते हैं। या नीम के तेल को अपने हाथ पैरों में लगाएं तो उससे भी मच्छर आपके पास नहीं मंडराएंगे।

 

नीलगिरी का तेल (Nilgiri oil)

 इस नुस्खे को अपनाने के लिए नीलगिरी के तेल में बराबर मात्रा में नींबू मिला लें।  अब इस तेल को शरीर पर लगा लें। इसकी तीखी गंध से मच्छर आपके आस-पास भी नहीं भटकेंगे। 

 


लहसुन (Garlic )


लहसुन की गंध से मच्छर दूर भागते हैं। इसके रस को अपने शरीर पर लगाएं या छिड़काव कर दें इससे मच्छर भाग जाएंगे।

 

 

लैवेंडर का फूल (Lavender )

लैवेंडर का फूल मच्छरों को दूर भगाने के लिए प्रयोग किया जाता है। लैवेंडर के तेल को कमरे में जगह-जगह छिड़क दें तो मच्छर दूर रहेंगे। 

 

new  web series-  Top 5 Bold Series: Bold Scence से भरपूर इन Web Series में टूटी सारी मर्यादाएं, अकेले में देखें...