यूपी में जल्द होगी लेखपाल की भर्ती, आवेदन के लिए यह प्रमाण पत्र है जरूरी

 

अगर आपकी इच्छा है लेखपाल बनने की तो हो जाये तैयार। हम आपके लिए लाए हैं खुशखबरी। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) जल्द ही लेखपाल के खाली पदों को भरने के लिए ऑनलाइन आवेदन के तारीखों का ऐलान कर सकता है। जिसमें लगभग 8200 लेखपाल की भर्ती आएगी। इसके अंतर्गत 7019 लेखपाल, 1073 राजस्व निरीक्षक, 53 वरिष्ठ सहायक और 104 कनिष्ठ सहायक के पदों के लिए भर्ती निकाली जा सकती है। काफी लंबे समय से यूपी लेखपाल भर्ती 2021 को लेकर संशय की स्थिति बनी हुई थी। जिसके लिए उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग जल्द से जल्द भर्ती कराने का हर संभव प्रयास कर रहा हैं।

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अनुमान है कि यूपी राजस्व परिषद विभाग में लेखपाल के कुल 30,837 पद है जिनमें 24,000 पद भरे हैं जबकि शेष पड़े खाली पदों को भरने के लिए यूपी राजस्व विभाग ने अब कमर कस ली है और आने वाले समय में सभी पदों को भरा जाएगा। जिसमें चकबंदी और राजस्व लेखपाल के दोनों के लिए भर्ती कराई जाएगी। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर विज़िट करते रहें। 


 आवेदन के लिए यह सर्टिफिकेट अनिवार्य:

लेखपाल भर्ती के आवेदन के लिए उम्मीदवार के पास कंप्यूटर में CCC का प्रमाणपत्र होना चाहिए। सबसे बड़ी बात यह है इस भर्ती प्रक्रिया में वे कैंडिडेट ही अप्लाई कर सकते हैं। जिन्होंने PET पास किया हुआ है और उनके पास उसका सर्टिफिकेट होगा।