Russia Ukriane War: रूस ने यूक्रेन में युद्धविराम का किया ऐलान, नागरिकों को सुरक्षित निकालने पर जताई सहमति
Russia Ukriane War: रूस ने यूक्रेन के साथ जारी जंग के 10वें दिन एक बड़ी घोषणा की हैउसने शनिवार को यूक्रेन में युद्धविराम (Ceasefire) का ऐलान कर दिया है, ताकि आम नागरिकों के देश छोड़ने के लिए सुरक्षित मानवीय कॉरिडोर खोले जा सकें। इस बात की जानकारी रूस की सरकारी समाचार एजेंसी स्पूतनिक ने दी है। रूस के रक्षा मंत्रालय के हवाले से एजेंसी ने बताया है कि रूसी पक्ष ने मारियुपोल और वोल्नोवख शहर से लोगों के निकलने के लिए शांति बनाए रखने और मानवीय कॉपेडोर खोलने का फैसला लिया है। ऐसा नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है।
शनिवार को सीजफायर के ऐलान से पहले कीव के पास बुका में रूसी सेना ने आम जनता पर गोलियां बरसाईं गई हैं। यूक्रेन की मीडिया ने दावा किया है कि रूसी सैनिकों ने बुका में एक कार पर भी जमकर फायरिंग की है। हादसे में 17 साल की एक लड़की समेत 2 लोगों की मौत हो गई। जबकि 4 लोग घायल हो गए।