×

वाराणसी में बच्चे का गला घोंटकर, फांसी के फंदे पर लटकी महिला

वाराणसी में बच्चे का गला घोंटकर, फांसी के फंदे पर लटकी महिला

वाराणसी। जनपद के खोजवां में गुरुवार दोपहर एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। मामला कुछ ऐसा है कि एक महिला ने अपने दो साल की बच्ची को जान से मार डाला और खुद आत्महत्या कर लिया परिवारजनों और स्‍थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है साथ ही शव के आसपास सुबूतों की भी तलाश जारी है। मिली जानकारी के अनुसार पारिवारिक विवाद की वजह से ही जान देने की बात सामने आई है।  

आपको बता दे कि खोजवा में उन्नति सिंह (27) ने गुरुवार को दोपहर अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। वहीं बेड पर मृत अवस्था में दो साल की बच्ची भी मिली है। कमरे का दरवाजा अंदर से बन्द था जिससे पुलिस मान रही है कि महिला ने पहले बच्‍ची का गला घोंटा और फ‍िर खुद भी आत्महत्या कर लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृत महिला का पति दिल्ली में इंजीनियर की नौकरी करता हैं। वहीं घटनाक्रम के बाद पति के भी जल्‍द ही आने की सूचना परिजनों ने दी है।

पारिवारिक विवाद की संभावनाओं को देखते हुए पुलिस महिला के सास और ससुर को थाने ले जाकर पूछताछ कर रही है। मायके पक्ष के लोगों का कहना है कि हमारे बेटी को प्रताड़‍ित किया जाता था। 
वहीं जानकारी होने के बाद मायके पक्ष के लोग पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। मृत बच्‍ची प्रिसा (2) की लाश को देखकर लोगों की आंखें भर आईंं।

https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-2953008738960898" crossorigin="anonymous">

Share this story