×

पेड़ पौधों का जो करें सम्मान,सही मायनों में वही इंसान

पेड़ पौधों का जो करें सम्मान,सही मायनों में वही इंसान

चन्दौली। विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री जनकल्याकारी योजना चन्दौली के जिला सन्गठन मंत्री ने ग्राम बिछियां कला में अनेको फलदार पौधे लगाएं तथा उसके संरक्षण का संकल्प लिया और पूर्व में लगाये सभी पौधों का जायजा लिया। सभी पुराने लगाए हुए पौधों को हरा भरा ,बढ़ते हुए देखकर खुशी जाहिर की। राहुल सिंह ने कहा कि पृथ्वी पर पर्यावरण को जीवंत बनाए रखने एवं जीवन को संजीवनी प्रदान करने के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है। हमारे भविष्य के लिए शुद्ध वातावरण व शुद्ध वायु की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए पौधों का रोपण व उनका संरक्षण करना अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि वृक्षों से शुद्ध आक्सीजन प्राप्त होती है, जो हमारे जीवन के लिए अति आवश्यक है। अत: सभी का दायित्व है कि अधिक से अधिक पौधे लगाएं। अपने जनपद को हरा भरा बनाये रखने में पूर्ण सहयोग करें। अंततः उन्होंने कहा जो पेड़ पौधों का सम्मान करता है सही मायने में वही सच्चा इंसान है।

संवाददाता - सुजीत कुमार

Share this story